Explore

Search

September 16, 2026 9:34 pm

लेटेस्ट न्यूज़

प्रेरणा जुबैरी बनीं कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता,’ भाजपा पर सादा निशाना बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के दावे खोखले; आधी आबादी को बेवकूफ समझना बंद करे भाजपा सरकार- प्रेरणा ज़ुबैरी 

इटावा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देशानुसार जननायक राहुल गांधी के नेतृत्व एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा व मनीष हिंदवी के ऑब्जर्वेशन में प्रदेश प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की गई। जिसमें इटावा ज़िले की प्रवक्ता प्रेरणा ज़ुबैरी को उत्तर प्रदेश की प्रदेश प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया गया। 

मारुति कुटीर, कोऑपरेटिव बैंक के निकट मैनपुरी फाटक के पास वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रेम किशोर द्विवेदी के आवास पर बुधवार को कांग्रेस की ओर से ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित एवं शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद के नेतृत्व में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में प्रेरणा जुबैरी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग में प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किए जाने पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कांग्रेस की ओर से 14 सितंबर को जारी नई मीडिया टीम की सूची में प्रेरणा जुबैरी का नाम प्रदेश प्रवक्ताओं में शामिल है। इस अवसर पर प्रेरणा जुबैरी ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ-साथ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का भी आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो ज़िम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि अपनी शिष्ट और मर्यादित भाषा में सदैव संगठन का पक्ष और समाज से जुड़े मुद्दों को मुखरता और मजबूती के साथ मीडिया के माध्यम से आम जनता के समक्ष रखती रहेगीं। उन्होंने इटावा ज़िला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया उन्होंने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे इस पार्टी में सम्मान के साथ-साथ छोटे और बड़े सबका समर्थन व अपार स्नेह मिला और उनके आशीर्वाद से आज इतने बड़े पद पर मनोनयन कर कांग्रेस जैसे बड़े संगठन ने मुझ पर विश्वास जताया है। इसके लिए मैं अपने शीर्ष नेतृत्व की हृदय से आभारी हूं उन्होंने कहा कि उनके द्वारा दिए गए इस उत्तरदायित्व का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगी।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा देने वाली सरकार के शासनकाल में बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। आधी आबादी की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े इन संवेदनशील मुद्दों पर महिला आयोग भी चुप्पी साधे बैठा हुआ है। आधी आबादी को बेवकूफ समझना बंद करे भाजपा सरकार। उनके अनुसार आए दिन महिलाओं से जुड़ी घटनाएं सामने आ रही हैं। जिससे महिला सुरक्षा के खोखले दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी। और जनता से जुड़े विषयों को संगठन के मंच के साथ-साथ मीडिया के माध्यम से भी प्रमुखता से सामने रखा जाएगा।

प्रेस वार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव,पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, पीसीसी मेंबर कोमल कुशवाह, ज़िला महासचिव अनूप परमार,प्रवक्ता वास्पति द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार मुइनुद्दीन ज़ुबैरी, सोशल मीडिया प्रभारी पदम दुबे,कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक इंतिख़ाब आलम, समाजसेवी दीपक राज, अविरल प्रताप सिंह परमार, सीपीआईएम ज़िला सचिव मंडल सदस्य कामरेड प्रेमशंकर यादव, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर