Explore

Search

September 16, 2026 6:28 am

लेटेस्ट न्यूज़

बड़ी सफलता: लूट/चोरी की फिराक में घूम रहे अंतर्जनपदीय गैंग के 06 सदस्य गिरफ्तार, 04 तमंचे, 10 कारतूस, 08 मोबाइल व वैगनआर कार बरामद 

इटावा, 15 सितंबर 2026 — अपराध नियंत्रण एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम में इटावा पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। लूट/चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे अंतर्जनपदीय गैंग के 06 सदस्यों को थाना जसवंतनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 04 अवैध तमंचे, 10 जिंदा कारतूस 315 बोर, 02 चाकू, 08 मोबाइल एवं 01 वैगनआर कार बरामद की गई है।

👮‍♂️ वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई:

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा अभयनाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर आयुषी सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

 

🕵️‍♂️ कैसे हुई गिरफ्तारी:

जनपद में अपराध/आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं चोरी/लूट की घटनाओं को कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में 14/15.09.2026 की रात्रि को थाना जसवंतनगर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान 01 वैगनआर कार आती दिखाई दी, जिसे पुलिस टीम द्वारा रोककर चेक किया गया, तो उसमें से 04 अवैध तमंचे, 10 अदद जिंदा कारतूस, 02 चाकू, 08 मोबाइल एवं 01 वैगनआर कार बरामद हुए एवं 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

🔍 पूछताछ में खुलासा:

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि हम लोग विभिन्न जनपदों कानपुर नगर, फिरोजाबाद, कन्नौज, हमीरपुर, फतेहपुर आदि में घूम-घूमकर लूट/चोरी की घटनाओं को कारित करते हैं। बरामद 01 मोबाइल के संबंध में बताया कि यह मोबाइल हम लोगों ने मिलकर थाना जसवंतनगर क्षेत्रान्तर्गत एक दिन पूर्व एक ट्रक वाले से लूटा था।

 

📜 मुकदमा:

उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के संबंध में थाना जसवंतनगर पर मु0अ0सं0 265/2026, धारा 313/317(3) बीएनएस व धारा 3/4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

 

👤 गिरफ्तार अभियुक्तगण:

 

1. दीपक गौतम पुत्र शिवपाल, निवासी जहांगीराबाद, थाना घाटमपुर, कानपुर नगर, उम्र करीब 29 वर्ष।

2. मोहित तिवारी पुत्र राजेश तिवारी, निवासी पहाड़पुर, थाना रसूलाबाद, कानपुर देहात, उम्र करीब 17 वर्ष।

3. अनुज शंखवार उर्फ बन्टा पुत्र रमेश चन्द्र, निवासी ग्राम शुक्सोरा, थाना भोगनीपुर, कानपुर देहात।

4. शिवम यादव पुत्र राकेश, निवासी ग्राम रामपुर, थाना रूरा, कानपुर देहात।

5. पंकज गौतम पुत्र राजू गौतम, निवासी धनीरामपुर, थाना रूरा, कानपुर देहात।

6. धीरेन्द्र पुत्र शिवकुमार, निवासी अम्बेडकर नगर, थाना रूरा, कानपुर देहात।

 

📦 बरामदगी का विवरण:

 

1. 04 अवैध तमंचे 315 बोर

2. 10 जिंदा कारतूस 315 बोर

3. 01 वैगनआर कार

4. 02 चाकू

5. 08 मोबाइल

 

🚔 पुलिस टीम:

 

· उ0नि0 कमल भाटी, थानाध्यक्ष जसवंतनगर

· उ0नि0 यशवीर सिंह तोमर

· उ0नि0 ललित किशोर चतुर्वेदी

· उ0नि0 शुभम वर्मा

· उ0नि0 कोमल चौधरी

· हे0का0 दीपेन्द्र सिंह

· का0 विकास यादव

· का0 विमल कुमार

· का0 संजय कुमार

· का0 आयुष सचान

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर