इटावा। जायंट्स वैलफेयर फाउंडेशन विशेष समिति की सदस्य प्रभारी फोरमर प्रेसीडेंट फ़ोरम ऊषा यादव के निर्देशन, स्मिता यादव की अध्यक्षता में केन्द्रीय समिति सदस्य डॉ शिवराज सिंह यादव के कोआर्डिनेशन एवं इन्जीनियर कृपा शंकर यादव के संयोजकत्व में जायण्टस ग्रुप आफ इटावा मैत्री द्वारा फेडरेशन 5 की फोरमर प्रेसीडेंट फ़ोरम मीट का आयोजन बालाजी मण्डपम में आयोजित किया गया।
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं पंजाब में विस्तारित फेडरेशन 5 के साथ कर्नाटक के उडुपी एवं बैगलोर के लगभग तीन सौ जायण्टस पदाधिकारियों की सहभागिता में आयोजित फोर्मर प्रेसीडेंट फ़ोरम मीट कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर रामगोपाल यादव सांसद द्वारा दीप प्रज्ज्लन एवं गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर रामगोपाल यादव सांसद ने कहा जायण्टस को औषधियों, खाद्यान्न, खाद्य पदार्थ सब्जियों, शिक्ष व्यवस्था आदि विविध क्षेत्रों में हो रही मिलावट, भ्रष्टाचार आदि के बारे में तथ्य परक जानकारी देकर जनजागरण करना चाहिए। अति विशिष्ट अतिथि एसपी चतुर्वेदी विश्व उपाध्यक्ष ने आयोजन की मुक्त कंठ से प्रशंसा कर डॉ शिवराज सिंह यादव, ऊषा यादव एवं स्मिता यादव के प्रयासों को सराहा। कर्नाटक उडुपी से आये दिनकर आमीन सदस्य केन्द्रीय समिति अन्तर्राष्ट्रीय प्रभारी फोरमर प्रेसीडेंट फ़ोरम ने आयोजन का औचित्य एवं लाभ पर विस्तार से प्रकाश डाला। समारोह समन्वयक डॉ शिवराज सिंह यादव सदस्य केन्द्रीय समिति ने समस्त प्रस्तुतियों को जायंट्स के उत्थान के लिए लाभकारी बताते हुए मुख्य अतिथि प्रोफेसर रामगोपाल यादव को भारत का श्रेष्ठतम सांसद बताते हुए सराहाना की। डॉ सुधा चौधरी सदस्य केन्द्रीय समिति, अशोक अग्रवाल, पदमा भार्गव सदस्य विशेष समिति एवं आर के अग्रवाल, फेडरेशन अध्यक्ष एडवोकेट विपिन मित्तल ने आगामी 25 अक्टूबर को औरैया में आयोजित होने वाले फेडरेशन कन्वैंशन में सहभागिता हेतु रजिस्ट्रेशन कराने हेतु आवाहन किया। आगामी अन्तर्राष्ट्रीय जायण्टस कन्वैंशन बैगलोर के आयोजक समूह अध्यक्ष सी एस वालासुव्रमन्यम ने आयोजन में सहभागिता हेतु अधिकतम रजिस्ट्रेशन कराने का आवाहन किया। समारोह में क्षमा दीक्षित, आशा अवस्थी, समारोह सन्चालिका प्रेरणा जैन, सीमा सिंह, शीतल माहेश्वरी, रश्मि यादव, प्रीती यादव, नीतू यादव, अनीता यादव, विमल कुमार सिंह, ललित सक्सेना, राम सजीवन यादव, सुरेन्द्र बाबू, मुकेश बावू, मनीष सहाय, कौशल किशोर तिवारी, डॉ प्रशान्त दुवे, संगीता तिवारी आदि मौजूद रहे।
फोटो – जायन्ट्स मीट में उपस्थित सांसद प्रो. रामगोपाल यादव, शिवराज सिंह यादव व अन्य।
Author: Mohammed irfan













