Explore

Search

September 16, 2026 2:54 am

लेटेस्ट न्यूज़

हरदोई: जिलाधिकारी अनुनय झा ने आदेश जारी कर उपजिलाधिकारी एसडीएम के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है।

हरदोई: जिलाधिकारी अनुनय झा ने आदेश जारी कर उपजिलाधिकारी एसडीएम के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है मयंक कुंडू फिर से बने SDM सदर, आशुतोष को हटाकर न्यायिक प्रभारहरदोई जिलाधिकारी अनुनय झा ने आदेश जारी कर उपजिलाधिकारी एसडीएम के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। यह आदेश मंगलवार दोपहर जारी किया गया। जारी आदेश के तहत दोनों अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई है। कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय रहे मयंक कुंडू को उप जिलाधिकारी सदर हरदोई बनाया गया। एसडीएम मयंक कुंडू इससे पहले भी सदर एसडीएम रह चुके हैं, इस दौरान नवीन गल्ला मंडी में औचक निरीक्षण में अवैध कब्जों के खिलाफ कार्यवाही चर्चा का विषय बनी है।जून 2026 में डीएम अनुनय झा प्रशासनिक व्यवस्था के तहत उन्हें अनिवार्य प्रशिक्षण कार्यक्रम ट्रेनिंग में शामिल होने के लिए कार्य मुक्त कर दिया था। प्रशिक्षण के बाद से वह अतिरिक्त अधिकारी द्वितीय की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सदर एसडीएम रहे आशुतोष को उप जिलाधिकारी सदर न्यायिक हरदोई बनाया गया है। वे अतिरिक्त अधिकारी द्वितीय का प्रभार भी संभालेंगे जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि दोनों अधिकारी बिना देरी के अपने नए पदों पर तुरंत कार्यभार संभालने को कहा। यह आदेश तुरंत लागू हो गया है‌। इस तबादले को तहसील स्तर पर न्यायिक और राजस्व संबंधी कामों में तेजी लाने के लिए अहम माना जा रहा है। कलेक्टर में प्रशासनिक विभागों में नए एसडीम सदर की तैनाती को लेकर चर्चा हो रही है।

 

 

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर