Explore

Search

September 16, 2026 9:43 pm

लेटेस्ट न्यूज़

महिला व्यापारियों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

इटावा। पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति व साइबर सुरक्षा के अंतर्गत उघोग व्यापार प्रतिनिधि द्वारा महिला व्यापारीयों का जागरूकता कार्यक्रम होटल वृंदा कचहरी रोड पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिला व्यापारीयों को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 एवं 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वीमेन हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं। इससे पूर्व व्यापारी नेताओं ने पुलिस टीम को पटका, प्रतीक चिन्ह आदि देकर सम्मानित किया। इस अवसर उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित, जिलामहामंत्री अभय टंडन, जिलाकोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, जिलाउपाध्यक्ष अशोक जाटव, हाजी शेख आफताब, हाजी अजीम वारसी, युवा जिलाध्यक्ष रियाज अब्बासी, शेख नबाव, मनोज कठेरिया, चमन वारसी, महिला प्रदेश मंत्री मंजूलता द्विवेदी, लाइनपार शहर अध्यक्ष सुनील कुशवाहा सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर