Explore

Search

July 26, 2026 4:54 am

लेटेस्ट न्यूज़

श्रम विभाग ने नाबालिग बच्चों से काम कराने को लेकर चलाया सख्त अभियान

इटावा- जिले में बालश्रम उन्मूलन को लेकर सोमवार को जनजागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बकेवर, लखना, चकरनगर और हनुमंतपुरा समेत विभिन्न क्षेत्रों में दुकानों, रेलवे स्टेशन, ऑटोमोबाइल वर्कशॉप, होटल, ढाबों, मिठाई की दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों पर सघन जांच की गयी।

जांच के दौरान पांच नाबालिग बच्चों से काम कराए जाने का मामला सामने आया। टीम ने सभी बच्चों को रेस्क्यू कर नियमानुसार उनके अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया। साथ ही संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों को बालश्रम कानून के प्रति जागरूक करते हुए कड़ी चेतावनी दी गयी।

बकेवर कस्बे में विभिन्न वर्कशॉप, पिज्जा हब और मिठाई की दुकानों समेत कई स्थानों पर टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों को स्पष्ट रूप से बताया गया कि भविष्य में किसी भी प्रतिष्ठान पर नाबालिग बच्चों से काम कराते पाए जाने पर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। कई प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर चेतावनी भी दी गयी।

प्रभारी श्रम विभाग ने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें। साथ ही यदि किसी होटल, ढाबे, चाय की दुकान या अन्य स्थान पर बच्चों से काम कराया जाता दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या पुलिस हेल्पलाइन 112 पर दें। #अभियान के दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस सहायता 112, महिला सहायता 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एंबुलेंस सेवा 102 व 108 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया गया।

इस दौरान नायब तहसीलदार भरथना, श्रम विभाग की टीम, चाइल्ड हेल्पलाइन वर्कर तथा प्रभारी निरीक्षक एएचटी मय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर