Explore

Search

August 24, 2026 11:16 am

हरदोई में दर्दनाक सड़क हादसा दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई।पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

हरदोई में दर्दनाक सड़क हादसा दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई।पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा बिस्कुला फार्म स्थित एसआर स्कूल के सामने हुआ, जहां किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक की पहचान मृदुल अवस्थी उर्फ बाला जी (22) पुत्र पिंटू अवस्थी निवासी बावन कस्बा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह हरदोई स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में कार्यरत था। शुक्रवार को ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह बाइक से अपने घर बावन लौट रहा था। इसी दौरान बिस्कुला फार्म के पास एसआर स्कूल के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक वाहन के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस कुछ देर बाद मौके पर पहुंची। बाद में शहर कोतवाल संजय त्यागी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा यातायात को सुचारु कराया। बताया जा रहा है कि मृदुल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर