इटावा, 05 जुलाई। इटावा सफारी पार्क के लॉयन सफारी क्षेत्र में खुले में घूमते नजर आयेंगे बब्बर श्ेारों के 04 शावक। इन शावकों को सफारी प्रशासन द्वारा ब्रीडिंग सेंटर से लॉयन एनिमल हाउस-1 में स्थानान्तरित किया जा चुका है। जल्द ही इन शावकों को सप्ताह में कुछ दिन सफारी क्षेत्र में पर्यटकों के दीदार के लिए भी खोला जाएगा।

इसके साथ ही सफारी पार्क के ब्रीडिंग सेंटर में अब तक सबसे अधिक शावकों को जन्म देने वाली शेरनी नीरजा के नाम पर ब्रीडिंग सेंटर का अब नया नाम सफारी प्रशासन द्वारा नीरजा निवास किया गया है। वर्तमान में सफारी पार्क में बब्बर शेर कान्हा सबसे अधिक शावकों का पिता बन गया है, अतः उसके नाम पर अब एनिमल हाउस-1 का नाम कान्हा निवास किया गया है तथा सफारी पार्क को नयी पहचान दिलाने वाली बब्बर शेरनी जैसिका जो सफारी पार्क में सबसे पहले मां बनकर अपने शावकों की देखरेख की, को एनिमल हाउस-2 में रखा गया है, के नाम पर एनिमल हाउस-2 का नाम जैसिका निवास रखा गया है। सफारी प्रशासन द्वारा सफारी को नयी पहचान दिलाने हेतु निरन्तर प्रयास जारी है।

साथ ही ब्रीडिंग सेंटर में स्थानान्तरित की गयी शेरनी सुधा और बब्बर शेर सिम्बा के मध्य अच्छी बॉडिंग विकसित हो रही है। जल्द ही इनकी मेटिंग होने की संभावना हो सकती है।
(डा0 अनिल कुमार पटेल)
निदेशक
इटावा सफारी पार्क, इटावा











