Explore

Search

October 31, 2026 10:57 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

July 5, 2026
Mohammed irfan

कुनैरा नवग्रह अहिंसा तीर्थ में भक्ति के रंग में रंगा भक्तामर विधान, श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ

इटावा। श्री दिगम्बर जैन नवग्रह अहिंसा तीर्थ क्षेत्र, कुनैरा में आयोजित भक्तामर विधान श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के बीच सम्पन्न हुआ। क्षुल्लक 105 प्रगुण

Read More »
Mohammed irfan

वामा सारथी के तत्वावधान में स्वास्थ्य परीक्षण एवं होम्योपैथिक वेलनेस शिविर का आयोजन

जनपद इटावा वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में 05.07.2026 को वामा सारथी अध्यक्षा जनपद इटावा रीना श्रीवास्तव पत्नी वरिष्ठ पुलिस

Read More »
Mohammed irfan

सैनिक प्रकोष्ठ सपा की मासिक बैठक संपन्न, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

इटावा /भरथना। समाजवादी पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ, इटावा की मासिक बैठक रविवार को भरथना क्षेत्र में प्रदेश सचिव विश्राम सिंह यादव जी के बाहरपुर पुल

Read More »
Mohammed irfan

इटावा सफारी पार्क के लॉयन सफारी क्षेत्र में खुले में घूमते नजर आयेंगे बब्बर श्ेारों के 04 शावक।

इटावा, 05 जुलाई। इटावा सफारी पार्क के लॉयन सफारी क्षेत्र में खुले में घूमते नजर आयेंगे बब्बर श्ेारों के 04 शावक। इन शावकों को सफारी

Read More »
Mohammed irfan

इटावा में व्यापार मंडल का बड़ा विस्तार: युवा शहर इकाई को मिली नई कमान, सौरभ अग्रवाल ने सौंपी जिम्मेदारियाँ

जनपद इटावा प्रदेश एवं जिला स्तरीय नेतृत्व की उपस्थिति में होटल इम्पीरियल में हुआ भव्य कार्यक्रम आयोजन स्थल होटल इम्पीरियल, इटावा,उद्देश्य युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि

Read More »
Mohammed irfan

इटावा पुलिस का बड़ा एक्शन: जालसाजी के मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी,

इटावा पुलिस ने वैज्ञानिक एवं दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर जालसाजी एवं कूटरचना के एक गंभीर प्रकरण में बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी को

Read More »
Mohammed irfan

इटावा: नाबालिग बेटी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज, हिन्दू सेवा समिति के प्रयासों के बाद बढ़ी कार्यवाही

इटावा। 12 वर्षीय नाबालिग बेटी द्वारा कथित ब्लैकमेलिंग, जान से मारने की धमकी, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव तथा मानसिक उत्पीड़न लगाए जाने के मामले

Read More »
Mohammed irfan

आरोपी अविनाश को लेकर कोसी परिक्रमा मार्ग पर पहुंची थी पुलिस,आरोपी चढ़ावा चोरी के बाद यहीं करते थे मीटिंग,यहीं होता था पैसों का बंटवारा

अयोध्या।राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच आगे बढ़ रही है,तो इस पूरे खेल की नई परतें खुल रही हैं।पुलिस जांच में एक ऐसे सुनसान ठिकाने

Read More »
Mohammed irfan

वन महोत्सव: बच्चों ने लिया हरित भविष्य का संकल्प, ‘वृक्ष भंडारा’ में बांटे गए पौधे

इटावा बढ़ते प्रदूषण और सिमटते जंगलों के बीच पर्यावरण को बचाने के लिए इटावा के संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में एक बेहद सराहनीय

Read More »
Mohammed irfan

समाजबादी पार्टी कार्यालय पर लकखीशाह बंजारा की जयंती पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लकखीशाह बंजारा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये

जनपद इटावा समाजबादी पार्टी कार्यालय पर लकखीशाह बंजारा की जयंती के मौके पर सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के

Read More »
Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर