Explore

Search

June 15, 2026 3:31 pm

लेटेस्ट न्यूज़

इटावा सफारी पार्क में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन योग और आयुर्वेद के गुर सीखे कर्मचारियों ने, बैडमिंटन खिलाड़ियों ने भी लिया हिस्सा

इटावा, 26 अक्टूबर। इटावा सफारी पार्क के कर्मचारियों के बेहतर स्वास्थ्य और निरोगी जीवन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए शनिवार को एक विशेष स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सफारी पार्क के निदेशक डॉ. अनिल पटेल ने किया।

इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता आयुर्वेदाचार्य डॉ. एस.पी. सिंह, मैनपुरी ने योग, आहार और निद्रा के महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वस्थ रहने के लिए कुछ जरूरी प्राणायाम और आसन सिखाए और उनसे होने वाले फायदों के बारे में अपने अनुभव साझा किए।

इस स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में सफारी पार्क के 50 से अधिक कर्मचारियों के साथ-साथ 10 बैडमिंटन कैंप के खिलाड़ियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योग के गुर सीखे।

 

– डॉ. विनय कुमार सिंह

उप निदेशक, इटावा सफारी पार्क, इटावा

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर