Explore

Search

July 30, 2026 7:00 pm

लेटेस्ट न्यूज़

मोहल्ला समिति की बैठक, स्वच्छता और सेग्रीगेशन पर हुई चर्चा नगर पालिका परिषद, इटावा आईटीसी – मिशन सुनहरा कल 

इटावा। शहर को स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ नगर पालिका परिषद इटावा एवं आईटीसी के मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वावधान में वार्ड नंबर 32, बैरुन टोला में मोहल्ला समिति की बैठक आयोजित की गई।

यह बैठक अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार एवं नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति संटू गुप्ता के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। बैठक में मोहल्ला समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।जागरूकता: नागरिकों को डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्हें प्रेरित किया गया कि वे अपने घरों से निकलने वाले कचरे को गीला और सूखा अलग-अलग करके ही नगर पालिका की कचरा गाड़ी में डालें। इससे कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण हो सकेगा और वार्ड स्वच्छ बना रहेगा।

बैठक में नागरिकों को एमआरएफ सेंटर की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। साथ ही होम कंपोस्टर के माध्यम से घर पर ही जैविक खाद बनाने की सरल विधि भी समझाई गई। बताया गया कि रसोई के गीले कचरे से बनी खाद का उपयोग बगीचे और गमलों में किया जा सकता है, जिससे कचरे की मात्रा कम होगी और पर्यावरण को लाभ मिलेगा।

नगर पालिका परिषद इटावा एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल का उद्देश्य है कि प्रत्येक वार्ड में मोहल्ला समितियों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता, स्रोत पर सेग्रीगेशन और रीसाइक्लिंग के प्रति जागरूक किया जाए। इससे न केवल इटावा शहर स्वच्छ बनेगा, बल्कि जैविक खाद के उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी नागरिकों ने अपने वार्ड को साफ-सुथरा रखने और इस अभियान में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।आईटीसी से सुजीत कुमार, SBM से अंशुल आशिफ, सफाई नायक, अरुण, मोहल्ला समिति के सदस्य एवं नगर पालिका के सफाई कर्मचारीगण।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर