Explore

Search

July 26, 2026 5:41 am

लेटेस्ट न्यूज़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशन में थाना बकेवर पुलिस की तत्परता से लापता 08 वर्षीय बालक सकुशल बरामद, परिजनों को किया सुपुर्द

जनपद- इटावा 23.07.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा, सहायता एवं विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए त्वरित एवं प्रभावी पुलिसिंग निरंतर की जा रही है। इसी क्रम में थाना बकेवर पुलिस ने संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए घर से लापता हुए 08 वर्षीय बालक को अल्प समय में सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया।

23.07.2026 को सिद्धार्थ चौहान उर्फ सिद्धू पुत्र सौरभ, उम्र लगभग 08 वर्ष, निवासी आदर्श नगर, बकेवर, चौकी क्षेत्र लखना, जनपद इटावा, घर से बिना बताए कहीं चला गया था। बालक के अचानक लापता होने से परिजन अत्यंत व्याकुल एवं चिंतित हो गए तथा तत्काल थाना बकेवर पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना प्राप्त होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी भरथना के पर्यवेक्षण में थाना बकेवर पुलिस द्वारा बिना समय गंवाए विशेष खोज अभियान प्रारंभ किया गया। पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर सघन तलाश, स्थानीय लोगों से पूछताछ एवं अन्य आवश्यक प्रयास करते हुए त्वरित कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप बालक को कुछ ही समय में सकुशल बरामद कर लिया गया।

आवश्यक सत्यापन एवं औपचारिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत बालक को उसकी माता श्रीमती नेहा चौहान पत्नी श्री सौरभ के सुपुर्द कर दिया गया। अपने पुत्र को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई तथा उन्होंने इटावा पुलिस की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय कार्यशैली की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

इटावा पुलिस आपकी सुरक्षा, सहायता एवं हर संभव सहयोग के लिए 24×7 प्रतिबद्ध एवं सदैव तत्पर है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर