Explore

Search

June 15, 2026 6:25 pm

लेटेस्ट न्यूज़

लोनार थाना क्षेत्र के बावन निवासी रिजवान ने मंगलवार दोपहर एसपी को दिए शिकायत पत्र

हरदोई के बावन कस्बे में एक युवक ने अपनी पत्नी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक (एसपी) को शिकायत पत्र दिया है। युवक ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी उसे परेशान करती है, जान से मारने की धमकी देती है और फर्जी मुकदमे में फंसाने की चेतावनी देती है।

लोनार थाना क्षेत्र के बावन निवासी रिजवान ने मंगलवार दोपहर एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी पत्नी किसी अन्य युवक से बात करती है और इंस्टाग्राम पर रील बनाकर वायरल करती है। जब वह उसे ऐसा करने से मना करता है, तो पत्नी उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है।

रिजवान ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी घर में नहीं रहती और कहीं भी किसी के साथ चली जाती है। उसने बताया कि जब उसकी पत्नी गर्भवती थी, तो वह मायके जाकर गर्भपात करा चुकी है 

 

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर