Explore

Search

April 23, 2026 9:11 am

इटावा में कल 15वीं विशाल गांधी जयंती यात्रा मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह यादव होंगे

इटावा : शहर में महात्मा गांधी की स्मृति में आयोजित होने वाली 15वीं विशाल गांधी जयंती यात्रा कल गुरुवार सुबह 8:00 बजे पचराह से नुमाइश स्मारक मैदान के लिए प्रस्थान करेगी। यह जानकारी यात्रा के संयोजक फरहान शकील ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दी।

 

यात्रा के संयोजक फरहान शकील ने बताया कि इस वर्ष यात्रा के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता माननीय शिवपाल सिंह यादव होंगे। यात्रा में विशिष्ट अतिथि के रूप में बदायूं के सांसद आदित्य यादव और जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव उपस्थित रहेंगे।

 

संयोजक ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी गांधी जयंती के उपलक्ष्य में यह यात्रा आयोजित की जा रही है, जिसमें शहर के सभी वर्गों के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने इटावा वासियों से अपील की है कि वे इस यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों और गांधी जी के सिद्धांतों को याद करते हुए यात्रा की शोभा बढ़ाएं।

 

यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई नुमाइश स्मारक मैदान पहुंचेगी, जहां एक सभा का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों से शांति और अनुशासन बनाए रखने का आग्रह किया है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर