Explore

Search

May 6, 2026 11:03 pm

वोकल फोर लोकल अपनाने से ही भारत विकसित राष्ट्र बनेगा अरूण अग्रवाल 

इटावा अगस्त। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने वोकल फोर लोकल अभियान के तहत जालौन (उरई), औरैया के बाद इटावा जनपद में जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता के रामलीला रोड स्थित निवास स्थान पर संक्षिप्त प्रवास के दौरान मंडल के ऊर्जावान पदाधिकारियों व व्यापारियों से कहा की आत्मनिर्भर भारत अभियान ही देश को विश्व की महाशक्ति व विकसित राष्ट्र बना सकता है। रूस यूक्रेन युद्ध इजरायल ईरान युद्ध वह जगह-जगह युद्ध के मुहाने पर पहुंचे फ्रंट के बाद 22 अप्रैल को पहलगाम जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों की बर्बाद हत्याकांड के बाद भारत के प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान को 3 दिन के भीतर प्रेसीसन और कठोर कार्रवाई करते हुए भारी नुकसान पहुंचा जिसमें उसका आतंकी नेटवर्क ध्वस्त हो गया। रूस -यूक्रेन के तीन वर्ष, इस्राएल- ईरान युद्ध तथा संभावित चीन ताईवान के साथ पहलगाम हमले के बदले में भारत का आपरेशन सिन्दूर देख चुका है। चार दिन चले सिन्दूर आपरेशन में भारत ने अचूक निशाना लगाकर आतंकवादियो के नेटवर्क , पाकिस्तान के हवाईअड्डे तथा सामरिक महत्वपूर्ण ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया। विश्व में लगातार चल रहे युद्ध के खतरे के बीच सभी देशों को एक बात अच्छी तरह समझ में आ गई है कि जिसकी अर्थव्यवस्था जितनी मजबूत और आत्मनिर्भर होगी वही देश लंबे समय तक युद्ध में बना रह सकता है। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात को बहुत पहले ही समझ ली समझ लिया था और उसके अनुरूप ही सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर भारत अभियान चलाया। इसी क्रम में विदेश यात्राओं से भी मोदी जी ने अफ्रीका ,लैटिन अमेरिका, और कैरेबियाई देशों में सहित यूरोपियन देशों में भी अपने नए मित्र तलाश लिए हैं।

            आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा तारीफ बार से निपटने के लिए आत्मनिर्भर भारत आवश्यक है इसलिए स्वर का लोकल को बढ़ावा देने के लिए जो राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास किया जा रहे हैं उन्हें घर-घर तक पहुंच जाने की जरूरत है। आज कूटनीतिक रूप से भारत को पाकिस्तान तुरर्किए, चीन तथा अमेरिका के साथ विदेशी वस्तुओं का व्यापार न करने का फैसला लेते हुए स्वदेशी वस्तुओं पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक हो गया है। श्री अग्रवाल ने संगठन पर जोर देते हुए सभी पदाधिकारी से संगठन को तहसील/ ब्लाक व ग्राम स्तर तक बढ़ाने की प्रेरणा दी और महिला शक्ति से कम से कम पांच महिला उद्यमियों को आगे लाकर एमएसएमई उद्योगों के माध्यम से नए उद्योग लगाने के लिए प्रेरित किया। इतना ही नहीं फुटपाथ व पटरी पर बैठने वाले दुकानदारों को भी आगामी भविष्य में 5* 5 फुट की दुकान केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देने पर विचार कर रही है । निकट भविष्य में जिला अध्यक्ष व मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की अध्यक्षता में इटावा में बैठक आयोजित हो सकती है जिसमें जिले के समस्त व्यापारियों की समस्याओं पर विचार किया जाएगा और उनके विकास के लिए नई योजनाओं को लाने का विचार होगा। श्री अग्रवाल ने कहा की मंडल जीएसटी व्यापारियों का आयुष्मान कार्ड बनाने का मांग करती है और भविष्य में विधान परिषद व राज्यसभा सदस्यों के लिए व्यापारियों के कोटे को भी निश्चित करने की मांग करती है। कार्यक्रम के अंत में कमिश्नरी अध्यक्ष आकांक्षा गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों को स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने की शपथ दिलाई।

उक्त कार्यक्रम में आकांक्षा गुप्ता कमिश्नरी अध्यक्ष, अमरनाथ गुप्ता संरक्षक, राजेश अग्रवाल वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, आकाशदीप जैन जिला महामंत्री, रजत जैन नगर अध्यक्ष, शुभा चौहान,रवि चौहान, राजीव कुमार गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी,राजीव बंसल,विनय गुप्ता भरथना, मोहित गुप्ता अशोक नगर इटावा, सुरेंद्र सिंह, मुकेश चौधरी इटावा आदि लोग उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर