इटावा अंतर्राष्ट्रीय करणीय सेना के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चौहान व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह (अम्मू) की सहमति से जिला अध्यक्ष इटावा ध्रतेंद्र प्रताप सिंह ने समाज व देश प्रदेश के प्रति संघर्ष एवं करणी सेना के प्रति वफादारी को देखते हुए विकास सिंह चौहान उर्फ विक्की ठाकुर को करणी सेना की इकाई जनपद इटावा का जिला प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया है।
विकास सिंह चौहान से आशा व्यक्त की गई है कि वह संगठन की मूल भावनाओं का सम्मान करते हुए अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए करणी सेना के विभिन्न कार्यक्रमों में पूर्ण रूप से भाग लेकर उसका जन जन तक प्रचार प्रसार करेंगे जिला प्रवक्ता बनाए जाने पर विकास सिंह को संगठन के पदाधिकारी व अन्य लोगों ने बधाइयां दी।
Author: Mohammed irfan













