Explore

Search

April 21, 2026 4:54 am

परशुराम सेवा समिति हाईस्कूल व इंटर के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेगी, अंक पत्र 25 जून तक भेजे

 इक़दिल, इटावा, परशुराम सेवा समिति उ.प्र. हाईस्कूल व इंटर मीडिएट के उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेगी उक्त जानकारी देते हुए परशुराम सेवा समिति उ.प्र. (रजि.) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड व यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के वर्ष 2025 में 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को परशुराम सेवा समिति प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करेगी l प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सम्राट ने बताया कि मेधावी सम्मान व वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह 29 जून दिन रविवार को प्रात: 9 बजे से शक्तिधाम समारोह स्थल महेरा चुंगी इटावा में आयोजित किया जायेगा l छात्र-छात्राएं एक पासपोर्ट साइज की फोटो व अंक पत्र की फोटो कॉपी एवं आधार कार्ड की फोटो कॉपी समिति के प्रदेश कार्यालय मोहल्ला कायस्थान इकदिल में 25 जून तक जमा करें अथवा मोबाइल नम्बर 9412185887, 9719572263 पर भी भेज सकते हैं l

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर