Explore

Search

May 8, 2026 1:00 am

लेटेस्ट न्यूज़

सब्जी मंडी में हुआ राजू गुप्ता का स्वागत 

इटावा। नगर की पुरानी सब्जी मंडी में एक सादगीपूर्ण मगर सम्मानजनक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाजसेवी साजिद अली राईन अशरफी ने अपने सहयोगियों के साथ समाजसेवी राजू गुप्ता का शाल ओढ़ाकर एवं फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर साजिद अली राईन ने कहा कि राजू गुप्ता वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में निःस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं और उनकी सेवाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने जनसेवा के प्रति राजू गुप्ता की प्रतिबद्धता की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस सम्मान समारोह ने आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने सराहा। कार्यक्रम के दौरान शीबू तौकीर, इंतखाब आलम अशरफी, राशिद अली अशरफी, मो. नदीम अशरफी, मो. नफीस फारूखी, विजय, सोनू यादव, सुभान खान, शमशाद खान, मो. शकील राईन और यूसुफ राईन सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर