इटावा 23 मई, 2025- जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कान्धनी, बढ़पुरा तथा जिला विद्यालय निरीक्षण और राजकीय इंटर कॉलेज में शासनादेश के क्रम में संचालित समर कैंप का औचक निरीक्षण किया गया।
कैंप में उपस्थित शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, छात्र और अभिभावकों के समक्ष समर कैंप की उपयोगिता के संबंध में तथा नई शिक्षा नीति के सम्बन्ध में और पाठ्य सहगामी क्रियाओं क़ी उपयोगिता के सम्बन्ध में छात्रों को प्रगति पथ पर अग्रसर होने के संबंध में समर कैंप में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं जीवन कौशल के गुण के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा छात्रों को अपने जीवन में निरंतर प्रगति करने के लिए आशीर्वाद प्रदान किए गए।
उक्त अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
Author: Mohammed irfan













