Explore

Search

September 16, 2026 9:46 pm

लेटेस्ट न्यूज़

आदर्श स्कूल इकदिल का परीक्षाफल घोषित

इकदिल, कस्बा के मोहल्ला कायस्थान में स्थित आदर्श प्राथमिक विद्यालय एवं इंडियन एकेडमी इकदिल का परीक्षाफल घोषित किया गया l विद्यालय के प्रबन्धक राम अवतार तिवारी व प्रधानाचार्य डॉ.सुशील सम्राट ने परीक्षा में उत्क्रष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी कक्षाओं के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर व पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की l पुरुस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे l प्रधानाचार्य डॉ.सुशील सम्राट ने कहा कि बच्चों का उत्साह वर्धन जरूरी है l इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या ऋचा तिवारी, सुमन चौहान, स्वेच्छा राजपूत, दामिनी शुक्ला, सुशीला देवी, प्रियंका भदौरिया, अलफिशा, प्रियंका यादव, शिवानी राजपूत, अंजली शाक्य, प्रियांशी, छाया राजपूत, आँचल गुप्ता, अंकिता राजपूत, दीप्ति आदि उपस्थिति रहीं |

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर