इटावा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जाने-माने समाजसेवी वरिष्ठ सभासद शरद बाजपेयी ने नवरात्रि व ईद की पूर्व संध्या पर क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगवाने का अभियान चलाया और साथ जाकर लगभग चार-पांच घंटे के अभियान में शाहगंज, उझैदी, चौखर कुआं, अकालगंज, वैरुन पंसारी टोला आदि मोहल्लों में स्ट्रीट लाइटों को लगवाया जो पुरानी लाइटें खराब हो गई थी उन्हें भी बदलवाया, अब उनके क्षेत्र का प्रत्येक हिस्सा रोशनी से जगमग है। जनता ने उनके इस कार्य की प्रशंसा करते हुए सराहना की, कि शरद बाजपेयी ने बिना हमारी मांग के ही अपने आप इन स्थानों का भ्रमण करके हर जरुरी स्थानों पर लाइटों को लगवाया, हम सभी क्षेत्रवासी शरद बाजपेयी को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त करते हैं।
भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने कहा कि मेरा क्षेत्र नंबर एक रहे और जनता को सभी सुविधाएं उपलब्ध हों क्षेत्र के हर कौने में रोशनी रहे कहीं भी अंधेरा ना हो यह मेरा प्रयास पिछले 13 वर्षों से लगातार जारी है और आगे भी जारी रहेगा, मेरे क्षेत्र के हर मोहल्ले में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था है जो कुछ हिस्से अगर शेष भी रह गए होंगे तो उन्हें भी दूधिया रोशनी से जगमग कराऊंगा। शरद बाजपेयी ने कहा कि मेरे लिए सदैव जनता की सेवा एवं इटावा का विकास ही सर्वोपरि है इसी संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा हूं।
शरद बाजपेयी ने कहा कि नवरात्रि व ईद के पावन पर्व पर मैं सभी इटावावासियों को बधाई देता हूं और विश्वास दिलाता हूं क्षेत्र की सभी व्यवस्थाएं चाहे वह पानी हो, चाहे वह रोशनी हो, चाहे वह सड़क हो और चाहे वह सफाई हो सभी को व्यवस्थित रखते हुए आपको बेहतर व्यवस्थाएं देने का निरंतर प्रयास करता रहूंगा।
इस अवसर पर विभाग के कर्मचारियों के साथ साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।











