Explore

Search

April 23, 2026 12:31 am

उत्तर प्रदेश राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद का 26वाँ प्रांतीय कर्मचारी सम्मेलन बुलंदशहर में आयोजित होगा

उत्तर प्रदेश राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद का 26वाँ प्रांतीय कर्मचारी सम्मेलन 07 अप्रैल 2025, सोमवार को सुबह 11 बजे से नगर पालिका परिषद, बुलंदशहर में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी परिषद के प्रांतीय महामंत्री राजीव यादव ने दी। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में प्रदेश के निकाय कर्मचारियों की शासन में लंबित 15 सूत्रीय मांगों पर चर्चा की जाएगी।

 

चर्चा के प्रमुख बिंदुओं में पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली और प्रदेश की निकायों में आउटसोर्सिंग पर लगे कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि शामिल हैं। राजीव यादव ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश भर से कई प्रमुख कर्मचारी नेता और वक्ता शामिल होंगे। इनमें कुशलपाल सिंह (बुलंदशहर), अब्दुल खालिद (रामपुर), अरविंद प्रताप सिंह धनगर (इटावा), डॉ. वीरेंद्र शास्त्री (मथुरा), प्रमोद राजपूत (इटावा), नीरज राजपूत (इटावा), आनंद प्रकाश शुक्ला (इटावा), वीरेंद्र पाल सिंह जादौन (एटा), वीरेश्वर यादव (शिकोहाबाद), उमाशंकर गुप्ता (अयोध्या), सुनील टैगोर (टूंडला), अनिल बाजपेई (इटावा), मदन गोपाल गुप्ता (गुलावटी), और राम विलास यादव (इटावा) शामिल हैं।

 

राजीव यादव ने प्रदेश के निकाय कर्मचारियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में इस सम्मेलन में भाग लें और अपनी मांगों को मजबूती से उठाएं। यह सम्मेलन निकाय कर्मचारियों के हितों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर