Explore

Search

October 31, 2026 9:18 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

इटावा की ‘जूडो गर्ल्स’ ने जीता सोना, SSP ने बढ़ाया मान; अब राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दिखाना है दम!

पुलिस मॉडर्न स्कूल की मानवी और ट्विंकल ने ईस्ट जोन में मारी बाजी, करनाल में होगी अगली जंग

इटावा, 31 जुलाई 2026 – जनपद का नाम रोशन करने वाली दो होनहार छात्राओं को आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने विशेष समारोह में सम्मानित किया। पुलिस मॉडर्न स्कूल की मानवी व ट्विंकल ने सीबीएसई ईस्ट जोन जूडो चैंपियनशिप में शानदार स्वर्ण पदक जीतकर न सिर्फ स्कूल, बल्कि पूरे पुलिस परिवार और जनपद का गौरव बढ़ाया है।

छात्रा आयु वर्ग भार वर्ग उपलब्धि

मानवी अंडर-11 40 किग्रा से अधिक 🥇 स्वर्ण पदक

ट्विंकल अंडर-17 70 किग्रा से कम 🥇 स्वर्ण पदक

ईस्ट जोन प्रतियोगिता: 27-30 जुलाई 2026, प्रयागराज

राष्ट्रीय प्रतियोगिता: 29 सितम्बर – 24 अक्टूबर 2026, मिनर्वा पब्लिक स्कूल, करनाल (हरियाणा)

सम्मान समारोह में एसएसपी श्रीवास्तव ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा—

“खेल अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना सिखाते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि मानवी और ट्विंकल राष्ट्रीय स्तर पर भी इटावा और उत्तर प्रदेश का नाम ऊँचा करेंगी।”

प्रधानाचार्य का कहना

विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिषेक सक्सेना ने इसे गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए छात्राओं की निरंतर साधना और प्रशिक्षकों के अथक परिश्रम की सराहना की।

इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे शारीरिक शिक्षक गजेन्द्र सिंह, अलका सिंह तथा प्रशिक्षिका दीक्षा अवस्थी और ललिता यादव का अहम योगदान रहा। पूरे विद्यालय परिवार ने इस टीम वर्क की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

अब दोनों खिलाड़ी करनाल में होने वाली राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप में इटावा का प्रतिनिधित्व करेंगी। पूरा जनपद इन ‘गोल्डन गर्ल्स’ को ढेर सारी शुभकामनाएँ दे रहा है।

इटावा पुलिस की ओर से मानवी और ट्विंकल को हार्दिक बधाई व राष्ट्रीय मुकाबले के लिए शुभकामनाएँ!

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर