Explore

Search

August 2, 2026 6:10 pm

संडे बाजार एसोसिएशन ने किया नेताओं का सम्मान, रेहड़ी-पटरी कारोबारियों के अधिकारों की उठाई आवाज

इटावा। संडे बाजार एसोसिएशन इटावा, उत्तर प्रदेश (नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया से संबद्ध) द्वारा अपने प्रमुख पदाधिकारियों एवं सामाजिक सहयोगियों के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, कार्यक्रम में सहायक श्रमायुक्त श्री कुलदीप सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे, उन्होंने छोटे और कम पूंजी लगाकर व्यापार करने वाले व्यापारीयों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में नासवी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इरशाद अहमद तथा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित सहित नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इरशाद अहमद ने कहा कि देशभर के रेहड़ी-पटरी एवं साप्ताहिक बाजारों में व्यापार करने वाले लाखों छोटे व्यापारी विपरीत परिस्थितियों में भी आम जनता को सस्ती दरों पर आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराते हैं और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्ट्रीट वेंडर्स (जीविका संरक्षण एवं विनियमन) अधिनियम-2014 को प्रभावी ढंग से लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि सड़क किनारे एवं साप्ताहिक बाजारों में व्यापार करने वाले लघु व्यापारी स्थानीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके जीविका एवं कानूनी अधिकारों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने हाल ही में प्रशासन द्वारा बंद कराए गए संडे बाजार को पुनः शुरू कराने में सभी के सहयोग की सराहना की।

कार्यक्रम में उघोग मंच के जिला अध्यक्ष भारतेन्द्र नाथ भारद्वाज, जिला सचिव आफताब खान, व्यापार मंडल के युवा जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, युवा शहर उपाध्यक्ष हफीज खान, शहर उपाध्यक्ष मु दिलशाद को सम्मानित किया गया,

एसोसिएशन के अध्यक्ष शहबान अंसारी, उपाध्यक्ष मोहम्मद शारिक, विजेंद्र ठाकुर, महामंत्री मोहम्मद इरशाद उर्फ बबलू, मंत्री जाहिद अंसारी, संगठन मंत्री धर्मेंद्र चौहान (दादा), प्रचार मंत्री ताज मोहम्मद (बाबा इटावा वाले) सहित कार्यकारिणी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में संडे बाजार के दुकानदार उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर