Explore

Search

August 3, 2026 6:46 pm

उद्योग व्यापार संगठन की बैठक में नीरज भाटिया बने जिला उपाध्यक्ष

अब्दुल्लाह अख़्तर
छिबरामऊ में हुई संगठन की बैठक, नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ नीरज भाटिया बने जिला उपाध्यक्ष
छिबरामऊ।
निगम मंडी स्थित नीरज भाटिया के प्रतिष्ठान पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिलाध्यक्ष आनंद गुप्ता का व्यापारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेश अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष/राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल के नेतृत्व में यह संगठन प्रदेश का सबसे बड़ा और मजबूत संगठन बन चुका है। प्रदेश महामंत्री बृजेश शुक्ला के मार्गदर्शन में संगठन दिन-रात व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष कर रहा है।
बैठक के दौरान संगठन को मजबूती देने के लिए नई नियुक्तियां की गईं जिनमें जिला स्तर से नीरज भाटिया को जिला उपाध्यक्ष, जबकि योगेश चंद यादव और प्रदीप गुप्ता राणा को जिला मंत्री मनोनीत किया गया, नगर स्तर से विनोद गुप्ता को नगर संरक्षक, शिवम अग्रवाल, पुनीत भारद्वाज व विक्रम सिंह को नगर उपाध्यक्ष और डॉ. सौरभ गोयल व अभय गुप्ता को नगर मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष उमेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष रॉबिन मिश्रा, नगर अध्यक्ष गौरव गोयल (एडवोकेट) और नगर महामंत्री राहुल शर्मा सहित कई गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर