अब्दुल्लाह अख़्तर
परिवार के लिए 1 करोड़ की सहायता और सरकारी नौकरी की मांग
छिबरामऊ:
देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सीआरपीएफ के शहीद जवान मुकेश बाबू के ग्राम असेह स्थित समाधि स्थल पर पहुँचकर आदरणीय पूर्व विधायक श्री अरविंद सिंह यादव ने श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं और उन्हें हरसंभव सहायता व सहयोग देने का आश्वासन दिया।
पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने शहीद के सर्वोच्च बलिदान का सम्मान करते हुए सरकार के समक्ष अपनी माँगें रखीं कहा कि परिवार के दो सदस्यों को सरकारी नौकरी दी जाए, शहीद के परिवार को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ग्राम तक बेहतर सड़क का निर्माण किया जाए, शहीद की स्मृति में एक भव्य स्मारक का निर्माण हो।
उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों का सम्मान करना हमारा नैतिक दायित्व है, और सरकार को इस कठिन समय में शहीद परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा होना चाहिए।
Author: Mohammed irfan












