Explore

Search

August 3, 2026 11:38 pm

अन्नू गुप्ता को जिलाअध्यक्ष बनाए जाने पर किया स्वागत 

इटावा मार्च।अन्नू गुप्ता को जिलाअध्यक्ष बनाए जाने पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने खुशी व्यक्त की । श्री गुप्ता के प्रतिष्ठान पर जाकर उनसे भेंट की तथा श्री गुप्ता का स्वागत करते हुए दीपक गुप्ता ने कहा कि जिलाअध्यक्ष का पद वैश्य समाज को दिया जाना एक ऐतिहासिक कदम है। इस नियुक्ति से जनपद का समस्त वैश्य समाज भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करेगा तथा स्वयं को गौरवान्वित महसूस करेगा।

उल्लेखनीय है कि अन्नू गुप्ता भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री भी हैं। श्री गुप्ता का स्वागत करने वालों में श्रीमती आंकाक्षा गुप्ता मंडल अध्यक्ष भारतीय उद्योग व्यापार मंडल,संरक्षक कृष्ण मुरारी गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, मुकेश चौधरी, सुशील कुमार यादव, अमरनाथ गुप्ता ,सर्वेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी राजीव कुमार गुप्ता, जिला महामंत्री आकाश दीप जैन, कोषाध्यक्ष प्रशान्त दीक्षित,सचिव सुधांशु यादव, अमित गुप्ता,शहर अध्यक्ष रजत जैन, अनुज गुप्ता जसवंत नगर अध्यक्ष ,जिला महिला अध्यक्ष रीना जैन महामंत्री दीपिका गुप्ता ,सुधा चौहान, राजीव कुमार शुक्ला महेवा-लखना,सुरेंद्र सिंह आदि रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर