Explore

Search

April 21, 2026 7:48 am

कर्बोबला, नजफ़ ये मदीना हसन का है -सुल्हे हसन ने दीन को आसान कर दिया – इमाम हसन की पैदाइश पर मस्जिद पंजतनी में हुई महफ़िल

इटावा। रसूल अल्लाह के नवासे, मौला अली, शहज़ादी फ़ातिमा ज़हरा के बेटे और शहीदे आज़म इमाम हुसैन के भाई इमाम हसन अलैहे सलाम की पैदाइश के खुशनुमा मौके पर मस्जिद पंजतनी इटावा में महफ़िल का आयोजन किया गया।

मौलाना अनवारुल हसन ज़ैदी इमामे जुमा इटावा ने तक़रीर करते हुए कहा इमाम हसन की पैदाइश 15 रमज़ान 3 हिजरी को मदीने में हुई। इमाम हसन ने अपने नाना रसूल अल्लाह के मिशन को आगे बढ़ाया। इमाम हसन एक साहसी योद्धा यह और उन्हें जिन्हें जिहाद करना पसंद था। इमाम हसन को वक्त के ज़ालिम बादशाह ने जहर दे जिससे उनकी शहादत हो गई। महफ़िल में कलाम पेश करते हुए तनवीर हसन ने कहा कर्बोबला नजफ़ ये मदीना हसन का है, अल मुख्तसर तो ये है कि काबा हसन का है। अख़्तर अब्बास रिज़वी ने कहा जश्ने हसन की अपनी बड़ी आनबान है, मौला ए दो जहां यहां मेजबान हैं। सलमान रिज़वी ने कहा मैं क्या बयां करुंगा तेरी शान या हसन, यज़दान जब है तेरा सनाखान या हसन। आबिद रज़ा ने कहा जारी खुदा-ए-पाक का फरमान कर दिया हर एक दीनदार पे एहसान कर दिया, दुश्वारियों में दुश्मने हैदर को डालकर सुल्हे हसन ने दीन को आसान कर दिया। महफ़िल में ताबिश रिज़वी, आसिफ रिज़वी अश्शू, तबरेज, मोहम्मद आदि ने भी कलाम पेश किए। समाज सेवी राहत अक़ील शककन के जन्मदिन पर आज मस्जिद पंजतनी में रोजा अफ्तार का आयोजन किया गया। लोगों ने राहत अक़ील को जन्मदिन की मुबारकबाद दी। महफ़िल में अल्हाज कमर अब्बास नक़वी, राहत अक़ील, शावेज़ नक़वी, अयाज हुसैन, समर अब्बास, मो. अब्बास, मो. मियां, जहूर नक़वी, समर अब्बास, सलीम रज़ा, तहसीन रजा, इबाद रिज़वी, अबरार हुसैन, परवेज हसनैन, अली सौरिख, राहिल, अदनान, शौजब रिज़वी, जीशान हैदर, हसन अब्बास, शब्बर अक़ील, सैफू, शानू, आतिफ एड., जावेद, जुनैद, सुहेल, अली साबिर, हम्माद, शाद, सोनू, आरिफ रिजवी, फ़ातिक, दबीरुल हसन, मो. अहमद, अमान, राजा, आसिम रिजवी, जुबैर रिजवी, हसन अली, एहतिशाम हुसैन सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

 

फोटो- महफ़िल में तक़रीर करते मौलाना अनवारुल हसन जैदी।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर