इटावा मां रुक्मणी के धाम कुंदनपुर कुदरकोट को उत्तर प्रदेश के सनातन धर्म प्रेमी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी पर्यटन स्थल घोषित कर धाम का सुंदरीकरण करण कराय जाने की मांग 84 कोसी परिक्रमा कर रहे हैं साधु संतों ने की
उक्त मांग श्री रुक्मणि धाम 84 कोसी परिक्रमा का नेतृत्व कर रहे श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री अमर दास जी त्यागी उद्धव कुटी वृंदावन मथुरा ने
मांग की महंत श्री ने आगे कहा कि प्रदेश में सनातन धर्म प्रेमी योगी आदित्यनाथ जी मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं उनसे हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि वह मैया रुक्मणी के धाम का जीणरोधार करते हुए उसका सुंदरीकरण कर भक्तों की मनोकामना का ध्यान रखेंगे
महंत श्री ने यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यह यात्रा हमारे परम पूज्य गुरु जी श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री महावीर दास त्यागी जी को 1996 में मैया ने स्वप्न में दर्शन देकर इसके लिए प्रेरित किया था तभी से यह यात्रा निरंतर चल रही है गुरु जी के बाद इस यात्रा की बागडोर स्वयं मैंने अपने हाथों में ले रखी है जिसमें क्षेत्र के 500 से अधिक साधु संत अपना सहयोग प्रदान कर 84 कोसी परिक्रमा अमावस्या से शुरू होकर रंग भरनी एकादशी तक निरंतर करते हैं इस यात्रा से प्राचीन संस्कृति का प्रचार होकर आम जनमानस में मैया रुक्मणी के प्रति भक्ति भावना जागृत होती है
84 कोसी परिक्रमा का विगत 5 वर्षों से जुड़े व्यापार मंडल के जिला महामंत्री रमेश यादव हवाई पट्टी रोड नगला बिहारी में स्थित स्वर्गीय भूरे सिंह स्मृति स्थल पर अपनी टीम के साथ स्वागत सम्मान करते हैं इस वर्ष स्वागत सम्मान में शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप मुकेश यादव चंद्रभान सिंह यादव बृजकिशोर यादव दिलीप कुमार यादव गिरीश चंद्र यादव रामवीर सिंह यादव उपदेश यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।











