Explore

Search

August 5, 2026 6:34 am

लेटेस्ट न्यूज़

फिजियोथेरेपिस्ट शातबी इकबाल का प्रधानाचार्य शाहनवाज़ अतहर ने प्रतीक चिन्ह देकर तथा फरहत अली व आमिर खान ने गुलपोशी कर स्वागत किया 

इटावा अंजुमन हिदायतुल इस्लाम हाई स्कूल इटावा में आज वाराणसी से आये प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट शातबी इकबाल का प्रधानाचार्य शाहनवाज़ अतहर ने प्रतीक चिन्ह देकर तथा फरहत अली व आमिर खान ने गुलपोशी कर स्वागत किया

डॉक्टर शातबी इकबाल ने बच्चों को होने वाले गर्दन दर्द, पीठ दर्द, घुटनों का दर्द, सर दर्द आदि के होने वाले कारणों तथा उसके उपचार पर विस्तार से चर्चा की उन्होंने समझाया कि सही से बैठने तथा पढने के लिए कुर्सी और मेज का इस्तेमाल करें साथ ही जब भी पढ़े तो टेक लगाकर ही पढ़े मोबाइल का इस्तेमाल अँधेरे में बिलकुल न करें साथ ही कंप्यूटर का प्रयोग करते समय बीच बीच में इधर उधर भी देखें इससे आँखों पर उसका प्रभाव नहीं पड़ेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा

इस अवसर पर फरहीन नाज़, हाफिज इकबाल अजहरी, गुलज़ार अहमद, युसरा शाहिदा, इफ्फत परवीन, गुलफ्शा तथा मोहम्मद इमरान उपस्थित रहे

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर