Explore

Search

March 2, 2026 1:14 am

शिक्षक के बंद घर से 30 लाख के जेवर और नकदी पार, क्षेत्र में दहशत।

अब्दुल्ला अख़्तर
छिबरामऊ। नगर के पूर्वी बाईपास गनी मार्केट के पीछे कृष्णानगर में बंद पड़े मकान के ताले तोडक़र चोरों ने लाखों रूपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और करीब डेढ़ लाख रूपये की नगदी पार कर दी। इतनी बड़ी चोरी की जानकारी होते ही मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सीओ और कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। कन्नौज से आई फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य के लिए नमूने एकत्र किए। पीडि़त शिक्षक ने चोरी की कोतवाली में तहरीर दी।
कसावा चौकी क्षेत्र के कबीरगंज गांव निवासी शिक्षक महेंद्र सिंह पुत्र ओमप्रकाश ने पूर्वी बाईपास गनी मार्केट के पीछे कृष्णानगर में मकान बनवाया है। वह अपने परिवार के साथ उसी मकान में रह रहे हैं। इस समय वह प्राथमिक विद्यालय मदारीपुर में शिक्षक हैं। मंगलवार को वह अपनी पत्नी संजू देवी के साथ घर में ताला डालकर ससुराल पवनी उठाने गए थे। बुधवार की सुबह पड़ोसी ने उन्हें फोन कर घर के ताले टूटे पड़े होने की जानकारी दी। जब वह घर पहुंचे, तो देखा मेन गेट का ताला टूटा पड़ा है। अंदर कमरों के भी गेट खुले पड़े हैं। बक्शा व सेफ भी खुली पड़ी थी। सामान कमरों में बिखरा पड़ा था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कुछ ही देर में आस-पड़़ोस के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सुरेश कुमार मलिक, कोतवाल विष्णुकांत तिवारी, बहवलपुर चौकी इंचार्ज रावेंद्र सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज मनुज चौधरी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घर में हुई चोरी की जानकारी होते ही शिक्षक महेंद्र सिंह की पत्नी संजू देवी का रो-रोकर बुराहाल हो गया। पीडि़त शिक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि चोर उनके घर से लगभग 30 लाख रूपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात व डेढ़ लाख रूपये की नगदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए हैं। शिक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि चोरों ने उनके घर से 26 ग्राम सोने की चार चूड़ी, 34 ग्राम बजन की तीन सोने की चेन, 12 ग्राम के दो मंगलसूत्र, 6 ग्राम की बच्चे की सोने की चेन, पांच जोड़ी सोने के कुंडल, टोप्स, झाले, 7 ग्राम की एक जोड़ी सोने के सुईधागा, 30 ग्राम की 6 सोने की अंगूठी, 7 ग्राम की सोने की तीन हाय, 350 ग्राम चांदी की चार जोड़ी पायल, 250 ग्राम चांदी की कमर पेटी, 4 ग्राम सोने की छोटी माला के अलावा डेढ़ लाख रूपये की नगदी तथा उनकी बेटी रस्मी की 300 ग्राम की चांदी की कमर पेटी, 6 ग्राम सोने का मांग का बेंदा, एक जोड़ी बच्चे की पायल आदि कीमती साडिय़ां व अन्य सामान पार कर दिया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर