Explore

Search

October 31, 2026 10:26 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

February 26, 2026
Mohammed irfan

बटुकों के साथ हुआ था यौन उत्पीड़न,मेडिकल रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

प्रयागराज।नाबालिग बटुकों से कथित यौन शोषण के आरोपों में घिरे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।बुधवार को पुलिस द्वारा बटुकों की

Read More »
Mohammed irfan

जीएसटी विभाग के स्थापना दिवस पर आयोजित व्यापार बंधु की बैठक में जीएसटी में आ रही कठिनाईयों एंव स्मार्ट मीटर संबंधी समस्याएं उठी

इटावा नुमाइश चौराहे के पास स्थिति वाणिज्य कर कार्यालय में जीएसटी कमिश्नर ग्रेड1 श्री हृषिकेश प्रताप राव दीक्षित की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक

Read More »
Mohammed irfan

पंजीकृत व्यापारियों को आयुष्मान जैसी स्वास्थ्य बीमा योजना एवं आपदा राहत सहायता प्रदान की जाए – धर्मेंद्र जैन 

इटावा। राज्य कर कार्यालय इटावा पर जीएसटी कमिश्नर ग्रेट वन एच पी राव दीक्षित की अध्यक्षता में जी. एस. टी. विभाग का स्थापना दिवस समारोह

Read More »
Mohammed irfan

इटावा की शान ‘जमुनापारी’ के संरक्षण को मिले नए पंख: 2 करोड़ की लागत से संवरेगा नस्ल सुधार केंद्र

इटावा अपनी खास कद-काठी और दुधारू गुणों के लिए दुनियाभर में मशहूर जमुनापारी बकरियों के सुनहरे दिन लौटने वाले हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की ‘जमुनापारी

Read More »
Mohammed irfan

जामा मस्जिद में छठे रोजे पर इफ्तार का आयोजन, अमन-चैन की मांगी दुआ

अब्दुल्ला अख़्तर बिशुनगढ़ :कस्बा स्थित जामा मस्जिद में रमजान के छठे रोजे के अवसर पर समाजसेवी सरताज हुसैन द्वारा इफ्तार का आयोजन किया गया। इफ्तार

Read More »
Mohammed irfan

होली पर मिलावटखोरों के खिलाफ कन्नौज प्रशासन सख्त: छापेमारी में भारी मात्रा में दूषित खाद्य पदार्थ नष्ट

अब्दुल्ला अख़्तर कन्नौज। आगामी होली पर्व को देखते हुए जनपद में शुद्ध और गुणवत्तापरक खाद्य सामग्री सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य

Read More »
Mohammed irfan

बिना सर्जन ऑपरेशन मामला: किसान यूनियन ने की कार्रवाई की मांग

अब्दुल्ला अख़्तर छिबरामऊ (कन्नौज)। जिले के 100 शैय्या अस्पताल में कथित तौर पर बिना सर्जन के ऑपरेशन किए जाने और उससे जुड़े वायरल वीडियो का

Read More »
Mohammed irfan

शिक्षक के बंद घर से 30 लाख के जेवर और नकदी पार, क्षेत्र में दहशत।

अब्दुल्ला अख़्तर छिबरामऊ। नगर के पूर्वी बाईपास गनी मार्केट के पीछे कृष्णानगर में बंद पड़े मकान के ताले तोडक़र चोरों ने लाखों रूपये कीमत के

Read More »
Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर