Explore

Search

February 15, 2026 4:12 am

बीएलओ की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त ,घर बैठे होगा आपत्तियों का निस्तारण

मतदाता सूची पर ‘एक्शन’ में एसडीएम

अब्दुल्लाह अख़्तर

छिबरामऊ: आगामी निर्वाचन को निष्पक्ष और त्रुटिहीन बनाने के लिए तहसील प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में तहसील सभागार में आयोजित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक के दौरान उप जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने निर्वाचन कार्यों की बारीकी से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए।
एसडीएम ने बैठक में मौजूद एईआरओ और सुपरवाइज़र्स को स्पष्ट किया कि बीएलओ के कार्यों की नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सुपरवाइज़र्स को निर्देशित किया कि वे धरातल पर जाकर देखें कि बीएलओ अपना काम समय पर और सही ढंग से कर रहे हैं या नहीं।
*जनता की सुविधा पहली प्राथमिकता*
बैठक का मुख्य केंद्र मतदाता सूची से जुड़ी शिकायतों और आपत्तियों का निस्तारण रहा। एसडीएम ने निर्देश दिए कि सुनवाई प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए, मतदाताओं को अनावश्यक दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए आपत्तियों की सुनवाई या तो संबंधित पोलिंग बूथ पर की जाए या फिर मतदाता के घर जाकर प्रक्रिया पूरी की जाए,10 तारीख तक सभी बीएलओ को नोटिस वितरण के लिए जरूरी दस्तावेज उपलब्ध करा दिए जाएं ताकि किसी भी स्तर पर देरी न हो।
समीक्षा के दौरान ‘नो मैपिंग’ और तार्किक विसंगतियों जैसे तकनीकी मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इन मामलों में त्वरित नोटिस जारी कर समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के आदेश दिए गए हैं।
बैठक के दौरान तहसीलदार अवनीश कुमार सिंह, कानूनगो राम प्रकाश, और हिमांशु सहित तहसील प्रशासन के अन्य कर्मचारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर