Explore

Search

November 2, 2026 1:55 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

February 10, 2026
Mohammed irfan

कांग्रेस वार रूम चेयरमैन का भव्य स्वागत संजय दीक्षित ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, लगाया वोट काटने का आरोप

अब्दुल्लाह अख़्तर छिबरामऊ (कन्नौज): उत्तर प्रदेश कांग्रेस वार रूम के प्रदेश चेयरमैन संजय दीक्षित का छिबरामऊ आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बेवर

Read More »
Mohammed irfan

‘वैश्य बनिया भाई-भाई’ के नारों से गूंजा छिबरामऊ, समाज को एकजुट करने निकली पदयात्रा का नगर में भव्य स्वागत

छिबरामऊ (कन्नौज): वैश्य समाज को संगठित करने और सामाजिक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पदयात्रा पर निकले गोपाल गुप्ता और योगेंद्र गुप्ता का नगर आगमन

Read More »
Mohammed irfan

सुप्रभाष अकादमी में किंडरगार्टन ग्रेजुएशन डे पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

अब्दुल्लाह अख़्तर छिबरामऊ (कन्नौज): आवास विकास कॉलोनी स्थित सुप्रभाष अकादमी के ‘तरंग मंच’ पर किंडरगार्टन ग्रेजुएशन सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवशाली पल

Read More »
Mohammed irfan

शिव बारात में उमड़ा जनसैलाब, मुस्लिम समाज ने पेश की सौहार्द की मिसाल

अब्दुल्लाह अख़्तर बिशुनगढ़, कन्नौज: जनपद के बिशुनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम हृदयारामपुर में सोमवार को आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का एक अनूठा

Read More »
Mohammed irfan

बाराबंकी में सीएम योगी का बड़ा बयान,कयामत तक भी नहीं होगा बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण

बाराबंकी।बाबरी का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर आ गया है।कल से बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद का निर्माण शुरु होने वाला है।इसके

Read More »
Mohammed irfan

पीएम डिग्री विवाद मामले में हाईकोर्ट ने दिया 3 हफ्ते का समय,जानें डीयू से किन बातों का मांगा जवाब

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षणिक डिग्री की जानकारी देने की मांग करने वाली याचिका पर मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के

Read More »
Mohammed irfan

इटावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पति की हत्या करने वाली पत्नी व प्रेमी गिरफ्तार

इटावा, 10 फरवरी 2026 – इटावा पुलिस ने एक जघन्य हत्या मामले का भंडाफोड़ करते हुए पति की हत्या करने वाली पत्नी और उसके प्रेमी

Read More »
Mohammed irfan

षड्यंत्र का शिकार हुए ब्लॉक प्रमुख पति,टेंडर विवाद में छवि धूमिल करने की कोशिश

राजीव ठाकुर बोले- “विकास कार्यों से बौखलाए विपक्षी लगा रहे झूठे आरोप, सच्चाई आएगी सामने” अब्दुल्लाह अख़्तर तालग्राम/कन्नौज: इत्र नगरी कन्नौज के तालग्राम विकास खंड

Read More »
Mohammed irfan

केआर कोल्ड स्टोरेज का भव्य शुभारंभ ,आलू किसानों को अब मिलेगा उचित मूल्य और सम्मान

अब्दुल्ला अख़्तर छिबरामऊ (कन्नौज): क्षेत्र के किसानों की भंडारण संबंधी समस्याओं को दूर करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। सराय दायमगंज

Read More »
Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर