Explore

Search

November 2, 2026 3:28 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

कांग्रेस वार रूम चेयरमैन का भव्य स्वागत संजय दीक्षित ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, लगाया वोट काटने का आरोप

अब्दुल्लाह अख़्तर
छिबरामऊ (कन्नौज): उत्तर प्रदेश कांग्रेस वार रूम के प्रदेश चेयरमैन संजय दीक्षित का छिबरामऊ आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बेवर जाते समय पश्चिमी बाईपास स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में रुके दीक्षित ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया।
प्रेस वार्ता के दौरान संजय दीक्षित ने कांग्रेस शासन की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली मनरेगा योजना की शुरुआत 2005 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने की थी। 2 फरवरी 2006 से लागू इस योजना ने छोटे किसानों और मजदूरों को 100 दिन के रोजगार की गारंटी दी। दीक्षित ने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार गांधी जी के नाम पर जुड़ी इस योजना का अस्तित्व खत्म कर रही है। उन्होंने कहा, “जनता अब भाजपा के जुल्म से त्रस्त है और 2027 के विधानसभा व 2029 के लोकसभा चुनावों में इंडिया गठबंधन की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।”
चेयरमैन ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए कहा कि एसआईआर (SIR) के नाम पर जीवित लोगों को मृत दिखाकर मतदाता सूची से नाम काटे जा रहे हैं। उन्होंने अमेठी का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां ‘फार्म 7’ भरकर बड़ी संख्या में वोट काटे गए, जिसे बीएलए (BLA) ने पकड़ा और सांसद को अवगत कराया। उन्होंने दावा किया कि जहाँ भी एसआईआर प्रक्रिया चल रही है, वहां यही खेल खेला जा रहा है और पीड़ित लोग न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे हैं।
स्वागत और बैठक के दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष शाकिर हुसैन एडवोकेट, पीसीसी सदस्य संजय पौल, पूर्व प्रदेश महासचिव अर्चना राठौर, नगर अध्यक्ष आशीष चौहान, मेहराज वारसी, विनोद दुबे (पप्पू), यूथ जिलाध्यक्ष अम्बुज शुक्ला, अमोल दीक्षित, आमिर खान, राजू खान समेत भारी संख्या में नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर