Explore

Search

April 20, 2026 8:21 pm

‘वैश्य बनिया भाई-भाई’ के नारों से गूंजा छिबरामऊ, समाज को एकजुट करने निकली पदयात्रा का नगर में भव्य स्वागत

छिबरामऊ (कन्नौज): वैश्य समाज को संगठित करने और सामाजिक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पदयात्रा पर निकले गोपाल गुप्ता और योगेंद्र गुप्ता का नगर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। समाज के विभिन्न वर्गों और उपजातियों को एक सूत्र में पिरोने के संकल्प के साथ शुरू हुई इस यात्रा में स्थानीय वैश्य समुदाय ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
उपजातियों के भेदभाव को मिटाने का आह्वान
पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे गोपाल गुप्ता ने समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए प्रभावशाली नारे दिए। उन्होंने कहा, “356 उपजातियों में बंटे जैन, वैश्य और लाला-बनिया को अब मिलकर अपनी दुनिया बदलनी होगी।” उन्होंने ‘उपजाति की करो विदाई, हम सब वैश्य बनिया भाई-भाई’ और ‘गर्व से कहो हम वैश्य हैं’ जैसे नारों के माध्यम से संदेश दिया कि राजनीतिक और सामाजिक मजबूती के लिए सभी वैश्य उपवर्गों का एक मंच पर आना अनिवार्य है।
नगर के विभिन्न चौराहों और मार्गों पर वैश्य समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने पदयात्रियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। देखते ही देखते यह यात्रा एक विशाल समूह में तब्दील हो गई। कार्यकर्ताओं ने ‘आवाज दो, हम एक हैं’ के जयघोष से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।
इस अवसर पर शैलेंद्र गुप्ता ‘लालू’, आनंद गुप्ता (महिंद्रा), शिवम गुप्ता, चंद्रभान गुप्ता ‘मुन्ना दाल वाले’, आनंद गुप्ता, नरेश गुप्ता ‘गोल्डी’, रामदत्त गुप्ता, बृजेश चंद्र गुप्ता, रिंकू गुप्ता, अवली गुप्ता, तासु गुप्ता, श्याम गुप्ता, गगन गुप्ता, सक्षम गुप्ता, मयंक गुप्ता, सूरज गुप्ता और राहुल मोंटी गुप्ता सहित वैश्य समाज के सैकड़ों गणमान्य नागरिक पदयात्रा में शामिल रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर