अब्दुल्लाह अख़्तर
छिबरामऊ (कन्नौज): आवास विकास कॉलोनी स्थित सुप्रभाष अकादमी के ‘तरंग मंच’ पर किंडरगार्टन ग्रेजुएशन सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवशाली पल के साक्षी बनने के लिए यूकेजी (UKG) उत्तीर्ण कर कक्षा एक में प्रवेश करने वाले नन्हे स्नातक छात्र-छात्राएं अपनी कन्वोकेशन ड्रेस में नजर आए।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की चेयरपर्सन विभा रानी सक्सेना, प्रबंधक हिमांशु सक्सेना, श्रीमती लक्ष्मी शर्मा और प्रधानाचार्या अलका गुप्ता ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान छोटे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर अपनी कला और भविष्य के सपनों को मंच पर जीवंत कर दिया।
समारोह के मुख्य आकर्षण में बच्चों को डिग्री और सर्टिफिकेट प्रदान करना रहा। इसके साथ ही विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विशेष पुरस्कारों से नवाजा गया रुहान, अभ्यांश,डांसिंग स्टार मिस्टी, काइंडनेस चैंपियन अंशी
प्रधानाचार्या अलका गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि यह ग्रेजुएशन बच्चों के स्कूली जीवन में एक नई शुरुआत का प्रतीक है, जो उन्हें ज्ञान और बुद्धिमत्ता की ओर ले जाएगा। चेयरपर्सन विभा रानी सक्सेना ने शिक्षकों के समर्पण की सराहना की और बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। प्रबंधक हिंमाशु सक्सेना ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल बच्चों का उत्साहवर्धन करना है, बल्कि उनके दादा-दादी और नाना-नानी को भी गर्व की अनुभूति कराना है।
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, शिक्षक-शिक्षिकाएं और अभिभावक उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।
लेटेस्ट न्यूज़
एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने किया थाना सैफई का मुआयना, पुलिस व्यवस्था का लिया जायजा
April 8, 2026
8:19 pm

सुप्रभाष अकादमी में किंडरगार्टन ग्रेजुएशन डे पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम










