अब्दुल्ला अख़्तर
छिबरामऊ (कन्नौज): क्षेत्र के किसानों की भंडारण संबंधी समस्याओं को दूर करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। सराय दायमगंज ताजपुर रोड स्थित केआर कोल्ड स्टोरेज के नवीन सत्र का सोमवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में न केवल सुविधाओं का विस्तार किया गया, बल्कि अन्नदाताओं का सम्मान भी हुआ।
कोल्ड स्टोरेज के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि बाबा रामप्रकाश यादव ने फीता काटकर नवीन सत्र की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद किसानों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनके योगदान की सराहना की।
कोल्ड स्टोरेज के संस्थापक उमाशंकर यादव ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा यहाँ किसानों की फसल को सुरक्षित रखने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, किसानों के आलू को उचित मूल्य पर लेने की प्राथमिकता तय की गई है, सुधांशु यादव ने जानकारी दी कि किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भंडारण की हर छोटी-बड़ी व्यवस्था दुरुस्त की गई है।
कोल्ड स्टोरेज की निदेशक मीरा देवी ने क्षेत्र के किसानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर इन सुविधाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यहाँ किसानों को आधुनिक भंडारण सुविधा के साथ-साथ पूरा सम्मान भी प्राप्त होगा।
उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय किसान और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल का स्वागत किया।
लेटेस्ट न्यूज़
एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने किया थाना सैफई का मुआयना, पुलिस व्यवस्था का लिया जायजा
April 8, 2026
8:19 pm

केआर कोल्ड स्टोरेज का भव्य शुभारंभ ,आलू किसानों को अब मिलेगा उचित मूल्य और सम्मान










