Explore

Search

November 2, 2026 2:54 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

शिव बारात में उमड़ा जनसैलाब, मुस्लिम समाज ने पेश की सौहार्द की मिसाल

अब्दुल्लाह अख़्तर

बिशुनगढ़, कन्नौज: जनपद के बिशुनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम हृदयारामपुर में सोमवार को आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का एक अनूठा दृश्य देखने को मिला। यहाँ स्थित देव प्रयास आश्रम में विधि-विधान के साथ शिवलिंग की स्थापना की गई, जिसके उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शिव बारात ने पूरे क्षेत्र को शिवमय कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक विकास चंद्र तिवारी एवं मीरा तिवारी के सानिध्य में सुबह से ही आश्रम परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार गूंजने लगे। विद्वान पुरोहितों द्वारा पूरे विधि-विधान से शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई। हवन-पूजन के बाद जब भगवान शंकर की बारात का शुभारंभ हुआ, तो समूचा गांव ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
हृदयारामपुर से शुरू हुई यह ऐतिहासिक बारात बिशुनगढ़ के प्रसिद्ध बनखंडेश्वर मंदिर तक गई। बारात में सजे-धजे रथ, बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर भक्त जमकर थिरके। यह शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होती हुई सभी प्रमुख मंदिरों पर पहुंची, जहां ग्रामीणों ने छतों से पुष्प वर्षा कर भगवान भोलेनाथ का स्वागत किया। सैकड़ों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने इस पल को अपनी आंखों में कैद किया।
*सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल: गंगा-जमुनी तहजीब*
इस आयोजन की सबसे गौरवपूर्ण बात मुस्लिम समाज की सक्रिय भागीदारी रही। ग्राम हृदयारामपुर के मुस्लिम भाइयों ने न केवल बारात का स्वागत किया, बल्कि आयोजन की व्यवस्थाओं में भी कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया। मुस्तकीम मंसूरी, शेर मोहम्मद मंसूरी और कयूम मंसूरी जैसे स्थानीय लोगों की उपस्थिति ने समाज को यह संदेश दिया कि ईश्वर की भक्ति और आपसी प्रेम सर्वोपरि है। क्षेत्रवासियों ने इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे “असली हिंदुस्तान” की तस्वीर बताया।
प्रशासनिक सतर्कता और गणमान्य उपस्थिति
सुरक्षा की दृष्टि से कैरदा चौकी इंचार्ज अश्वनी तिवारी भारी पुलिस बल के साथ पूरी यात्रा के दौरान मुस्तैद रहे। प्रशासन की सतर्कता के कारण पूरा कार्यक्रम बेहद शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न हुआ।
इस भव्य धार्मिक उत्सव में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान सरमन सिंह,प्रभाष तिवारी, राजेश तिवारी, मूटन तिवारी, अरविंद दुबे, विनय दुबे,आयुष तिवारी, गोलू तिवारी, भान प्रताप तिवारी, रजनेश दीक्षित, पिंटू यादव, अतुल तिवारी।
आयोजन के अंत में देव प्रयास आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर