अब्दुल्लाह अख़्तर
छिबरामऊ (कन्नौज): ग्राम कपूरपुर में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) द्वारा आयोजित एक विशाल नुक्कड़ सभा में भारी जनसैलाब उमड़ा। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों में बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी और पार्टी के प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। आलम यह था कि मगरिब के बाद शुरू हुई सभा रात 11:30 बजे तक चलती रही, जिसे भारी भीड़ के कारण संगठन के पदाधिकारियों को खुद समाप्त करना पड़ा।
सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इशरत खान ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा मुसलमानों का इस्तेमाल ‘टिश्यू पेपर’ की तरह किया है। चुनाव के वक्त वोट लेकर सपा अल्पसंख्यकों को उनके हाल पर छोड़ देती है। अब वक्त आ गया है कि हम अपनी राजनीतिक पहचान और नेतृत्व खुद चुनें।
इस नुक्कड़ सभा के दौरान ओवैसी की नीतियों से प्रभावित होकर लगभग एक सैकड़ा लोगों ने AIMIM की सदस्यता ग्रहण की। सभी ने एक सुर में बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया। युवा जिलाध्यक्ष अकबर खान ने कहा कि AIMIM केवल मुसलमानों की ही नहीं, बल्कि दलितों, शोषितों और वंचित समाज की भी मजबूत आवाज है।
जिलाध्यक्ष इशरत खान ने कपूरपुर के बुजुर्गों और नौजवानों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्य रूप से निम्नलिखित लोग उपस्थित रहे नईम खान, हाफिज फिरोज, हाफिज शाहरुख,कुद्दूस, शाकिर, मुस्तकीम, जहीर,सभासद अनीस, रिजवान, यूनुस, तलकीन, मोहम्मद बिलाल एवं अन्य पदाधिकारी।
लेटेस्ट न्यूज़
डिप्टी सीएमओ कार्यालय से डिप्टी सीएमओ रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
June 10, 2026
6:10 pm
जैन साध्वियों की सड़क दुर्घटना हत्या के विरोध में दिया ज्ञापन
May 25, 2026
8:25 pm

गरजे ऐमिम जिलाध्यक्ष इशरत खान: बोले- अब ‘वोट बैंक’ नहीं, अपनी सियासत खुद करेंगे मुसलमान










