Explore

Search

April 16, 2026 6:24 pm

धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर संत विवेकानन्द में धूमधाम से मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

इटावा संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में आज जनजातीय नायकों के पराक्रम, दूरदर्शिता और योगदान को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के लिए जनजातीय आदिवासी नेता धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया! 

 

प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के दौरान संस्था के प्रधानाचार्य निदेशक एवं सीबीएसई डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर डॉक्टर आनंद ने बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया! आदिवासी समाज के लिए दिए गए उनके योगदान को याद करते हुए डॉक्टर आनंद ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहां कि आदिवासी समाज उन्हें ‘धरती आबा’ यानी धरती पिता की उपाधि से सम्मानित करता है। देश भक्त बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष की आयु में दिखाया कि देश भक्ति क्या होती है! ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ उन्होंने एक बड़ा आंदोलन जनजातीय आंदोलन खड़ा किया! सारे जनजातीय लोगों को एकत्रित किया!

 

आज के दिन पूरा देश इनकी महान क्रांति को नमन कर रहा है ! ऐसे महान क्रांतिकारी को याद करते हुए हमारा स्कूल भी उन्हें शत शत नमन करता है!

 

उन्होंने कहां कि धरती आबा बिरसा मुंडा के आदर्शों को जीवन में अपनाकर समाज और राष्ट्र की सच्ची सेवा की जा सकती है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर