Explore

Search

November 4, 2026 5:29 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

November 15, 2025
Mohammed irfan

बूथ जीतेंगे, चुनाव जीतेंगे: शिवपाल सिंह यादव ने की एसपी कार्यकर्ताओं की रणनीति बैठक

इटावा, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव ने आज जिला पंचायत सभागार, इटावा में विधानसभा क्षेत्र इटावा के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण

Read More »
Mohammed irfan

दरगाह अबुल हसन शाह वारसी का 101वाँ सालाना उर्स संपन्न, आध्यात्मिक महोत्सव में डूबा इटावा

दरगाह अबुल हसन शाह वारसी का 101वाँ सालाना उर्स संपन्न, आध्यात्मिक महोत्सव में डूबा इटावाइटावा, [तारीख]: शहर की ऐतिहासिक दरगाह अबुल हसन शाह वारसी कटरा

Read More »
Mohammed irfan

धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर संत विवेकानन्द में धूमधाम से मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

इटावा संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में आज जनजातीय नायकों के पराक्रम, दूरदर्शिता और योगदान को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के लिए जनजातीय आदिवासी नेता

Read More »
Mohammed irfan

बाल दिवस पर श्यामल सेवा समिति ने गरीब असहायों बच्चों को खाने का सामान वितरित किया

इटावा श्यामल सेवा समिति ने बाल दिवस के अवसर पर काशीराम कॉलोनी आरटीओ ऑफिस के पास गरीब असहायों बच्चों को खाने का सामान वितरित किया,

Read More »
Mohammed irfan

संत विवेकानंद में सीबीएसई हब एवं स्पोक स्कूलों की बैठक संपन्न

इटावा सीबीएसई हब एवं स्पोक स्कूलों की एक बैठक संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में संस्था के प्रधानाचार्य निदेशक एवं सी बी एस ई

Read More »
Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर