Explore

Search

November 3, 2026 3:00 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

बूथ जीतेंगे, चुनाव जीतेंगे: शिवपाल सिंह यादव ने की एसपी कार्यकर्ताओं की रणनीति बैठक

इटावा, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव ने आज जिला पंचायत सभागार, इटावा में विधानसभा क्षेत्र इटावा के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यशाला की अगुवाई की। इस महत्वपूर्ण बैठक में शहर इटावा के बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, सह-प्रभारी, सभासद एवं जिले के सम्मानित नेताओं व पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

चुनावी मोर्चे पर ध्यान केंद्रित, मिले अहम रणनीतिक निर्देश

 

श्री यादव ने बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए तैयार रहने और मजबूत जमीनी रणनीति बनाने के महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर बूथ जीतना चुनाव में जीत की कुंजी है।

 

जमीनी टीम एकजुट, सभी स्तरों के कार्यकर्ता रहे मौजूद

 

बैठक में बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक के कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए, जिससे पार्टी की मजबूत सांगठनिक ताकत का परिचय मिला। सभी ने एकजुट होकर चुनावी तैयारियों को और गति देने का संकल्प लिया।

 

मजबूत संगठन, स्पष्ट रणनीति: एसपी ने बढ़ाई जीत की उम्मीदें

 

इस कार्यशाला के माध्यम से समाजवादी पार्टी ने साफ संदेश दे दिया है कि वह अगले चुनावी लड़ाई के लिए पूरी तरह से तैयार है और उसकी तैयारियाँ जोर-शोर से जारी हैं। श्री यादव के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश का संचार हुआ है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर