Explore

Search

February 15, 2026 11:01 pm

इटावा पुलिस का ‘मिशन शक्ति’ अभियान: कॉलेज की छात्राओं को साइबर अपराधों के खिलाफ किया सशक्त

इटावा पुलिस ने कॉलेज में जगाई ‘साइबर सवा :18 अक्टूबर, 2025 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) सुबोध गौतम के नेतृत्व में, इटावा पुलिस द्वारा ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ के अंतर्गत एक प्रमुख साइबर जागरूकता एवं महिला सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम 17 अक्टूबर, 2025 को पंचायत राज राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पुलिस प्रशासन एवं कॉलेज प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

 

छात्राओं को डिजिटल दुनिया में सतर्कता का पाठ

 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) सुबोध गौतम ने उपस्थित छात्राओं को साइबर अपराधों के बढ़ते और नए-नए स्वरूपों, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर गोपनीयता बनाए रखने के तरीकों तथा डिजिटल साक्षरता के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया।

श्री गौतम ने जोर देकर कहा, “आज की डिजिटल दुनिया में तकनीक के फायदों के साथ-साथ इसके जोखिमों को समझना भी उतना ही जरूरी है। सतर्क और जागरूक रहकर ही हम साइबर अपराधियों के जाल में फंसने से बच सकते हैं।”

 

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों और पोर्टल्स की जानकारी

 

इस अवसर पर पुलिस टीम ने सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं को आपात स्थितियों में त्वरित सहायता के लिए 112, 1090 (महिला हेल्पलाइन), और 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी। साथ ही, साइबर हेल्पलाइन पोर्टल का उपयोग कैसे करें, इस बारे में भी विस्तार से समझाया गया।

प्रतियोगिताओं के माध्यम से जागरूकता को बढ़ावा

कार्यक्रम के अंतर्गत साइबर सुरक्षा को लेकर पोस्टर मेकिंग, भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुलिस अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया, जिससे उनका हौसला अफजाई हुई।

 

इस कार्यक्रम में थियोसोफिकल इंटर कॉलेज एवं राजकीय महाविद्यालय की लगभग 150-170 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर प्राचार्य राकेश कुमार शर्मा सहित कॉलेज के समस्त प्राध्यापकगण एवं मिशन शक्ति की पुलिस टीम भी मौजूद रही।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर