Explore

Search

September 16, 2026 6:10 am

लेटेस्ट न्यूज़

रक्षाबंधन का तत्योहार आज, बाजारों में राखियों की धूम

इटावा। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन इस बार 9 अगस्त को मनाया जाएगा। त्योहार नजदीक आते ही इटावा के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। शहरवासी राखियों की खरीदारी में जुटे हैं, जिससे बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है।

नगर पालिका चौराहा, तहसील चौराहा, और पक्की सराय सब्जी मंडी गेट पर राखियों की अस्थायी दुकानें सज गई हैं। रंग-बिरंगी, डिजाइनर और पारंपरिक राखियां ग्राहकों को खूब लुभा रही हैं।

पक्की सराय सब्जी मंडी गेट पर दुकानदार देव गुप्ता ने बताया कि उनके यहां फैंसी राखी, चांदी राखी, लुंबा राखी और भैया-भाभी राखी की अच्छी मांग है। उन्होंने बताया कि बाजार में राखियों की कीमत 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक है, जिससे हर वर्ग के लोग अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।

राखी के साथ-साथ मिठाइयों, गिफ्ट आइटम्स और सजावटी सामान की भी बिक्री में तेजी देखी जा रही है। रक्षाबंधन को लेकर बच्चों से लेकर बड़ों तक में उत्साह का माहौल है!

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर