Explore

Search

June 28, 2026 8:44 am

इटावा मे वृक्षारोपण एवं वृक्ष भंडारा का आयोजन किया गया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत सामाजिक वानिकी प्रभाग, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वाधान में कंपोजिट विद्यालय बौराइन, चौधरी नाथू सिंह इंटर कॉलेज सहसारपुर, प्राथमिक विद्यालय नगला बाबा एवं भगौतीपुर इटावा मे वृक्षारोपण एवं वृक्ष भंडारा का आयोजन किया गया।

प्रधानाचार्या मंजू भ‌दौरिया ने कहा कि वृक्षों के महत्व से कोई भी इनकार नहीं कर सकता है अब हर गांव एवं शहर में पेड़ लगाए जा रहे लोग वृक्षों का महत्व समझ रहे है एवं वनों के विकास के लिए प्रयत्नशील है।

प्रधानाचार्य कमलेश कुमार ने बताया कि घने कुंज, वन्यजीवों को रहने के लिए जगह और सुरक्षा देते हैं यह हमारे बहुत ही सच्चे मित्र होते हैं वृक्ष खुद तपती धूप को सहकर हमें छाया देते हैं।

डीपीओ नमामि गंगे संजीव चौहान कहा कि वृक्षारोपण को प्रोत्साहन देने के लिए आमजनों को वृक्षों से होने वाले लाभ एवं उनके संरक्षण से अवगत कराकर वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करना होगा।

जेआरएफ डॉ. संगीता बताया कि पेड़-पौधे हमारे पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन को बनाए रखने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । हमारे पूरे ग्रह की जैव विविधता पेड़ों द्वारा कायम है। प्रत्येक जीवित प्राणी को अपने अस्तित्व के लिए भोजन, पानी और हवा की आवश्यकता होती है।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में सुलेखा सक्सेना, अंजना प्रजापति, आरती, मंजरी यादव,अंजना, अब्दुल तोसीफ, आनंद कुमार, राहुल, सुनील कुमार, होम सिंह, मनोज यादव एवं अनुज कुमार तिवारी का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर