Explore

Search

February 15, 2026 3:26 am

मुक्त व्यापार संधि दोनों देशों के बीच मील का पत्थर साबित होगी

इटावा। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कुछ दिन पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र योगी द्वारा इंग्लैंड के साथ मुख्य व्यापार समझौते की सराहना करते हुए कहा कि इस समझौते से भारतीय व्यापारियों, लघु उद्यमिओं,एम एस एम ई उद्यमी, युवा स्टार्ट अप तथा महिला उद्यमियों को ब्रिवरीज, प्लास्टिक उत्पाद, खेलकूद उत्पाद, कृषि उत्पाद, समुद्री उत्पाद, वस्त्र उद्योग, इंजीनियरिंग उत्पाद, फार्मास्यूटिकल उत्पाद तथा जैम तथा स्वर्ण आभूषण उत्पाद ,सॉफ्ट ड्रिंक, चमड़ा उत्पाद आदि को ब्रिटेन में टैरिफ कम होने से सीधी पहुंच मिलेगी। जिससे हमारा निर्यात वर्तमान से आगे बढ़कर नई ऊंचाइयों को छूएगा वही आयातित होने वाली ब्रिटेन की कारें, एयरोस्पेस उपकरण ,इलेक्ट्रिकल उत्पाद, चिकित्सा उपकरण, शराब उत्पाद,मांस, बिस्कुट तथा चॉकलेट जैसी पदार्थ सस्ते हो जाएंगे। ब्रिटेन के साथ व्यापार तेजी से बढ़ेगा इससे प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से नए रोजगार अवसरों का भी सृजन होगा। जिससे बेरोजगारों को अच्छा लाभ मिल सकेगा। प्रौद्योगिकी हस्तांतरण निवेश और नवाचार बढ़ेगा। ब्रिटेन की व्हिस्की जिस पर इस समय आयात शुल्क 150 प्रतिशत है वह घटकर 75ः तुरंत हो जाएगा और 2035 तक से 40 प्रतिशत तक किया जाएगा वही ऑटोमोबाइल आयात कर को जो इस समय 110 प्रतिशत है। उसे आने वाले 5 वर्षों में 10 प्रतिशत किया जाएगा। भारतीय उत्पादों को सीधे ब्रिटेन में पहुंच मिलेगी जिससे उपरोक्त वस्तुओं को तथा अन्य सेवाओं को देने वाली संस्थाओं को भारी लाभ होगा। 

 

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर