इटावा। सभागार जिला पंचायत में सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू की अध्यक्षता में आरक्षण दिवस के अवसर पर संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस मनाया गया, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमाशंकर राजभर सांसद सलेमपुर व विशिष्ट अतिथि अभिषेक यादव अंशुल अध्यक्ष जिला पंचायत, राघवेंद्र गौतम विधायक भरथना रहे।
जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद रमाशंकर राजभर ने देश के उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ के हालिया इस्तीफे को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि यह इस्तीफा बीमारी के नाम पर नहीं बल्कि राजनैतिक दबाव का परिणाम है। उन्हांेने कहा कि हाल ही मंे चर्चित आपरेशन सिंदूर जैसे मुद्दांे से ध्यान भटकाने के लिए यह एक रणनीति बनाई गई। यदि उपराष्ट्रपति ने निजीकरणांे से इस्तीफा दिया होता तो भाजपा के किसी वरिष्ठ नेता ने उनसे मुलाकात कर औपचारिकता विदाई दी होती परन्तु ऐसा कुछ नहीं हुआ।
अल्पसंख्यक सभा के ज़िलाध्यक्ष फरहान शकील ने मौजूद जनता को संभोधित करते हुए कहा की प्रदेश और देश की भाजपा सरकार नाकारा सरकार है जो नौजवान विरोधी सरकार है इस सरकार में किसी को कोई रोज़गार नहीं मिला इस सरकार ने पीडीए के लोगों का अपमान किया है। इस सरकार को जल्द ही समाजवादी लोग प्रदेश और देश से विदा करने का काम करेंगे।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्यमंत्री रामसेवक यादव, पूर्व मंत्री अशोक यादव, पूर्व चेयरमैन सन्टू गुप्ता, पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद, शहर अध्यक्ष अब्दुल अंसारी, किशन यादव, अनीता यादव, लीलावती राजपूत, सीमा यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव यादव, सुनील यादव, केपी शाक्य, अनुज यादव मोंटी, सर्वेश शाक्य, उदयभान सिंह यादव, शहर अध्यक्ष अल्पसंख्क सभा साजिद अली अशरफी, अजेंद्र सिंह गौर सत्यनारायण शंखबार, अजय यादव गुल्लू, आशीष राजपूत, विनोद दोहरे, छात्रसभा जिलाध्यक्ष रवि यादव विधायक, रामफल वाल्मीक, राशिद अली अशरफी, आसिफ राईन छोटू, आसिफ मेव, आसिफ खान आदि मौजूद रहे। संचालन जिलामहासचिव वीरू भदौरिया ने किया। कार्यक्रम में पार्टी के समस्त राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी, जनपद के समस्त पदाधिकारी, सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी, जोन प्रभारी एवं जनपद की सम्मानित जनता उपस्थित रही।











