Explore

Search

May 7, 2026 3:41 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाध्यक्ष समाजवादी छात्रसभा इटावा रवी यादव 5000 प्राथमिक विद्यालय को बंद/मर्ज करने पर विरोध जताया

इटावा 07/07/2025 को प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा उत्तर प्रदेश विनीत कुशवाहा के निर्देश अनुसार और जिलाध्यक्ष समाजवादी छात्रसभा इटावा रवी यादव विधायक के नेतृत्व में आज समाजवादी छात्रसभा इटावा के साथियों ने भाजपा सरकार द्वारा 5000 प्राथमिक विद्यालय को बंद/मर्ज करने पर विरोध जताया और राज्यपाल संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

 

जिलाध्यक्ष रवी यादव विधायक ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो 5000 प्राथमिक विद्यालयों को बंद किया जा रहा है सीधा-सीधा गरीब, किसानों के बच्चों को शिक्षा से दूर किया जा रहा है और भाजपा का शुरू से ही यही एजेंडा रहा है कि कैसे प्रदेश के मध्य और गरीब बच्चों को शिक्षा से दूर किया जा सके, ताकि वह भाजपाइयों से सवाल ना पूछ सकें, अपने हक की लड़ाई ना लड़ सकें, भारतीय जनता पार्टी 5000 प्राथमिक विद्यालयों को बंद कर कर बहुत सारे बूथों को भी बंद करना चाहती है, जिससे कि जो भाजपा के खिलाफ वोट डलता है उस वोट को रोका जा सके, भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही शिक्षा विरोधी है, हमेशा गरीब आम जनता के बच्चों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है वैसे भी भाजपा शासन में शिक्षा व्यवस्था वेंटिलेटर पर है आज कोई भी गरीब बच्चा भाजपा शासन में अच्छी शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहा है कारण है भाजपाइयों के अत्याचारी वाले नियम, विद्यालयों को प्राइवेट करना, छात्रों के पास ना किताबें पहुंचना, ना ड्रेस पहुंचाना और ना अच्छी शिक्षा व्यवस्था पहुंचाना।

 

जिलाध्यक्ष ने कहा भारतीय जनता पार्टी एक तरफ 5000 प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने का फैसला करती है, वहीं दूसरी तरफ हजारों की संख्या में शराब के ठेके खोलने को कहती है, आज प्रदेश में स्थिति यह है कि शिक्षा के लिए गरीब बच्चों को लड़ना पड़ता है और भाजपा शासन में शराब पीना हो तो किसी भी चौराहे पर चले जाओ भाजपाइयों के ठेके खुले मिलेंगे।

 

भाजपा 5000 प्राथमिक विद्यालय बंद कर कर उन तमाम छात्रों को शिक्षक बनने से भी रोक रही है जो छात्र b.ed, बीटीसी किए हुए हैं। भाजपा शुरू से ही छात्रों के खिलाफ है, भाजपा नहीं चाहती कि प्रदेश के युवाओं के पास रोजगार हो, प्रदेश का युवा शिक्षक बने, गरीब, किसानों के बच्चों को पढ़ाएं और बच्चों को काबिल बनाएं, भाजपा शुरू से ही शिक्षा विरोधी रही है, युवा विरोधी रही है, रोजगार विरोधी रही है, ऐसी सरकार को 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता सबक सिखाएगी, प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

जिलाध्यक्ष ने महामहिम राज्यपाल महोदया से यह निवेदन किया जो 5000 प्राथमिक विद्यालय भाजपा द्वारा बंद किए जा रहे हैं, उस प्रस्ताव को तत्काल भाजपा वापस ले अन्यथा की स्थिति में समाजवादी छात्र सभा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी

 

इस अवसर पर मौजूद रहे

जय पहलवान जिला महासचिव छात्र सभा दीपक यादव वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आरिफ हुसैन जिला उपाध्यक्ष पंकज यादव जिला उपाध्यक्ष प्रिंस कुमार जिला उपाध्यक्ष प्रज्जवल यादव जिला मीडिया प्रभारी छात्र सभा मकसूद अली जिला सचिव लालू यादव जिला सचिव आशीष कुमार जिला सचिव विनीत यादव गोविंद कुमार शिवम कुमार जिला सचिव अंकित कुमार शिवम कुमार पवन कुमार प्रतीक यादव दीपू सिंह जीतू शर्मा बृजेश कुमार सीटू यादव छोटू गौतम तमाम समाजवादी छात्रसभा के पदाधिकारी मौजूद रहे

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर