Explore

Search

April 21, 2026 6:47 am

2027 के विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने बदला प्लान, मैदान में 1600 टीमें सक्रिय,आकाश को लेकर बना ये प्लान

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होना है।बीते कई चुनावों में दयनीय प्रदर्शन करने वाली बहुजन समाज पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी में जुट गई है।बसपा गांव-गांव जाकर अपना जनाधार बढ़ा रही है।बसपा की लगभग 1600 टीमें गांवों में पोलिंग बूथ और सेक्टर कमेटियां बनाकर लोगों को जोड़ने में जुटी हैं।बसपा का कहना है कि पदाधिकारी भी नामित किए जा रहे हैं, जो लोगों को बसपा की नीतियों और विपक्ष की साजिशों से अवगत करा रहे हैं।

 

सपा मुखिया मायावती के निर्देश पर भाईचारा कमेटी और ओबीसी कमेटी लगातार काम कर रही हैं।बसपा नेताओं का मानना है कि जिस तरह साल 2007 में भाईचारा कमेटियों के जरिये समाज के सभी वर्गों के लोगों का गठबंधन स्थापित करते हुए सरकार बनाई गई थी, उसी फॉर्मूले पर अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी करनी है।इसके तहत गांव-गांव जाकर कमेटियों का गठन करना पहली प्राथमिकता है,जिसके लिए हर विधानसभा क्षेत्र में चार टीमें बनाई जा चुकी हैं।

 

बसपा का मानना है कि पार्टी नेताओं की नहीं,कार्यकर्ताओं की पार्टी है।चार बार रही बसपा सरकार में गुमनाम चेहरों को भी इसी तरह पार्टी ने सियासी पहचान दी थी।इसी वजह से पूरा फोकस विधानसभा स्तर पर बूथ कमेटियों,भाईचारा कमेटी और ओबीसी समाज को जोड़ने पर है।फिलहाल बसपा तराई और अवध के इलाकों में फोकस कर तेजी से संगठन का विस्तार कर रही है।

 

बसपा के चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद बिहार चुनाव के बाद यूपी में भी सक्रिय हो सकते हैं।सूत्रों का कहना है फिलहाल बसपा मुखिया मायावती के निर्देश पर आकाश आनंद बिहार विधानसभा की चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। बिहार विधानसभा बाद आकाश को यूपी में भी सक्रिय किया जा सकता है।बरहाल यूपी और उत्तराखंड के संगठन की समीक्षा और उससे जुड़े फैसले मायावती खुद ले रही हैं।

 

बसपा नेताओं की नहीं, कार्यकर्ताओं की पार्टी है। समाज के सभी वर्गों के आपसी भाईचारे की बदौलत हमने सरकार भी बनाई है। बसपा सुप्रीमो के निर्देश पर गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं के जरिये संगठन को मजबूत किया जा रहा है। बसपा ऐसी नर्सरी है, जो नेता बनाती है। पहले बड़ा मुकाम हासिल करने वाले नेता अपने बेटे-बेटियों के चक्कर में दूसरे दलों में चले गए थे-विश्वनाथ पाल, बसपा प्रदेश अध्यक्ष

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर